फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: रणदीप सुरजेवाला ने कहा- भाजपा का ओबीसी विरोधी डीएनए बेेनकाब हो गया

Wed, 04 Oct 2023 03:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुरजेवाला ने टिकटों की घोषणा को लेकर कहा कि अभी प्रदेश में 11 हजार किलोमीटर क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। उसमें सारे नेता व्यवस्त है। यात्रा समाप्त होने के बाद टिकटों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभाारी रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जातिगत जनगणना के मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना के विरोधी है, क्योकि वे पिछड़ो, दलितों को उनका हक देना नहीं चाहते है। उनके इस विरोध से भाजप का ओबीसी विरोधी डीएनए बेनकाब हो गया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद पिछड़े वर्ग से आते है, लेकिन वे भी पिछड़े वर्ग को लेकर फैसले लेने से डरते है। भाजपा का लगता है कि पिछड़ा वर्ग को उनकी संख्या पता चल जाएगी तो वह अपना हक मांगेगा। भाजपा इससे घबराती है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लिखकर दिया है कि जातिगत जनगणना नहीं करना उनकी सरकार का नीतिगत फैसला है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देगी।

जन आक्रोश यात्रा के बाद होगी उम्मीदवारों की घोषणा

सुरजेवाला ने टिकटों की घोषणा को लेकर कहा कि अभी प्रदेश में 11 हजार किलोमीटर क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। उसमें सारे नेता व्यवस्त है। यात्रा समाप्त होने के बाद टिकटों की घोषणा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। कमेटी की दो से तीन बैठक और होगी।

शिवराज ने भी विरोधियों से बदला ले लिया

सुरजेवाला ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल ने मोदी दरबार में शिकायतें कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पत्ता कट करा दिया, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने भी उन नेताअेां को विधानसभा के टिकट दिलवाकर मोदी दरबार से उनकी छुट्टी करा दी। अब उनके मंत्री पद भी जाएंगे।

विज्ञापन


एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने उन्हे खारिज कर दिया। दिल्ली ने भी उन्हें खारिज कर दिया और अब इंदौर की जनता भी उन्हें खारिज कर देगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें