फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे राहुल, 21 और 22 नवंबर को नहीं होगी यात्रा

सार

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी यात्रा के बीच से चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। राहुल 21 और 22 नवंबर को गुजरात के चुनावी दौरे पर रहेंगे, चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। 
 
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter@ inc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़े बदलाव की सूचना मिल रही है। वे 20 नवंबर की रात बुरहानपुर जिले के कराली से मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश करेंगे और नजदीक ही तैयार किए जा रहे हैं एक विश्राम स्थल पर रात बिताएंगे। 
विज्ञापन


21 नवंबर को सुबह वे गुजरात चले जाएंगे और वहां दो दिन चुनावी रैलियां करेंगे। लौटने के बाद वे 23 नवंबर से फिर पैदल यात्रा शुरू करेंगे। पहले जो कार्यक्रम तय हुआ था उसके मुताबिक 20 नवंबर की रात यात्रा के मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश करने के बाद 21 नवंबर को विश्राम रखा गया था। 22 नवंबर को सुबह से यात्रा फिर शुरू होना थी और 26 नवंबर की शाम उन्हें इंदौर पहुंचना था।

राहुल गांधी के गुजरात दौरे का कार्यक्रम तय करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 16 नवंबर को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। वे वहां गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह मंगलवार को इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे सोमवार रात इंदौर पहुंच रहे हैं। इसके पहले रविवार को कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इंदौर और उज्जैन पहुंचकर यात्रा की तैयारियों पर कांग्रेस जनों से चर्चा की और उज्जैन में होने वाली सभा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें