फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश में बढ़ी ठंडक, पचमढ़ी में पारा सात डिग्री के पास पहुंचा

Mon, 14 Nov 2022 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: उत्तरी हवाएं होने से प्रदेश में ठंड बढ़ी है। खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं का अहसास हो रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश का मौसम ठंडक लिए हुए है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का मौसम ठंडक लिए हुए है। उत्तर भारत में बीते दिनों हुए बर्फबारी का असर दिख रहा है। न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री तक पहुंच गया है। हवा का रुख उत्तर-पूर्वी बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठंडक का अहसास है। दो दिन बाद तापमान में फिर उछाल आने की संभावना बन रही है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेशभर में तापमान सामान्य रहा। अगले दो-तीन दिन भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 28.6 13.6
इंदौर 28.4 15.3
जबलपुर 28.0 10.2
ग्वालियर 30.6 12.7
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 32.7, दमोह में 31.8, खंडवा में 31.1, गुना में 31, राजगढ़-नौगांव में 30.8, उज्जैन में 30.6, रतलाम में 30.2, ग्वालियर में 30.6, नर्मदापुरम में 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो कई जिलों में सामान्य से नीचे तापमान रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी में 7.4, उमरिया में 9.4, छिंदवाड़ा में 9.9, रायसेन-मंडला-नौगांव में 10, जबलपुर में 10.2, खजुराहो में 11, बैतूल-रीवा में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी हवाएं होने से प्रदेश में ठंड बढ़ी है। खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं का अहसास हो रहा है। हालांकि जानकार बता रहे हैं कि अगले दो-तीन दिन में तापमान एक बार बढ़ेगा। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में एक्टिव है। ये लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके और बढ़ने से प्रदेश पर प्रभाव पड़ेगा, तापमान में उछाल संभव है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें