फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: व्यापारी ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में मौत

Mon, 07 Apr 2025 10:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के विजयनगर इलाके में एक प्रॉपर्टी व्यापारी ने रविवार दोपहर खुद को गोली मार ली, आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
पूरनमल राठौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी व्यापारी ने रविवार दोपहर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद व्यापारी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल परिजनों के बयान नहीं दर्ज किए गए हैं, लेकिन यह जानकारी सामने आई है कि व्यापारी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार, यह घटना शीतल नगर की है, जहां पूरनमल राठौर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें खून से लथपथ तड़पते हुए पाया।
विज्ञापन


बीमारी से परेशान थे
पुलिस को सूचना देने के बाद पूरनमल राठौर को तत्काल पास के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि व्यापारी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पूरनमल राठौर समाज के एक प्रमुख व्यक्ति थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। वे राठौर समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी एक पदाधिकारी रह चुके थे। इसके अलावा, विजयनगर क्षेत्र में उनके कई हॉस्टल और अन्य प्रॉपर्टी थीं, जिनका संचालन वे करते थे। उनके समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान था और उन्हें लोग आदर की दृष्टि से देखते थे। 
विज्ञापन


समाज के वरिष्ठजन अस्पताल पहुंचे
घटना की सूचना मिलने के बाद राठौर समाज के कई वरिष्ठजन अस्पताल पहुंचे। इस घटना ने समाज में शोक की लहर दौड़ा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें