फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: इंदौर का खाना लाजवाब पर मैं खा नहीं सकती... प्रियंका गांधी की इच्छा क्यों रह गई अधूरी

Tue, 07 Nov 2023 01:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Priyanka Gandhi Indore Visit : इंदौर आईं प्रियंका गांधी ने यहां के भोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां का भोजन चखने की उनकी यह इच्छा अभी पूरी नहीं हो सकती। इसकी उन्होंने बड़ी वजह भी बताई।
विज्ञापन
इंदौर में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को इंदौर पहुंची। जनसभा के दौरान Priyanka Gandhi ने कई बातों पर खूब तालियां और मुस्कुराहटें बटोरी। एक ओर जहां उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को कई मुद्दों पर घेरा तो दूसरी ओर इंदौर के भोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कई ऐसी बातें कहीं जिन पर लोगों ने खूब ठहाके भी लगाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां का भोजन दुनियाभर में लोकप्रिय है लेकिन मैं अभी यहां के फूड आइटम टेस्ट नहीं कर पाऊंगी। उन्होंने बताया कि वे अभी डाइटिंग पर हैं इस वजह से उनकी यह इच्छा इस बार पूरी नहीं हो पाएगी। उनकी इस बात पर सभा में मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गई। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को इंदौर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई हमले किए और भाषण के दौरान इंदौर की रोचक बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने खजराना मंदिर से लेकर इंदौर के खानपान और संस्कृति के विषय में लोगों को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर का खानपान दुनिया में लोकप्रिय है लेकिन डाइटिंग की वजह से वे अभी यहां के फूड आइटम टेस्ट नहीं कर पाएंगी। 
विज्ञापन


खाली गुलदस्ता देने वाले कांग्रेस नेता ने दी सफाई
प्रियंका गांधी को कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह यादव ने खाली गुलदस्ता दे दिया था। प्रियंका ने अपने भाषण में भी हंसते हुए इस बात का जिक्र किया था कि कांग्रेसी नेता ने उन्हें बिना फूल का गुलदस्ता दे दिया। इस पर अब देवेंद्र सिंह यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि यह गुलदस्ता भाजपा की खोखले वादों के प्रतीक के रूप में था। उन्होंने प्रियंका को यह गुलदस्ता देते हुआ कहा था कि भाजपा भी इसी तरह जनता को बिना फूल का खाली गुलदस्ता दे रही है और बेवकूफ बना रही है। प्रियंका ने भी अपने भाषण में कहा था कि यह गुलदस्ता भाजपा के खोखले वादों की तरह है। जनता को समय रहते यह बात समझना होगी वरना बाद में पता चलेगा कि भाजपा का दिया गुलदस्ता तो खाली था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें