टूरिज्म सेक्टर में नजर आएगी ग्रोथ
प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने आई माधुरी सारड़ा ग्वालियर से है। वे यूनाइटेंड स्टेट में जॉब करती है। माधुरी बताती है कि मध्य मध्य में जंगल है, ऐतिहासिक स्मारक है और उज्जैन और ओम्कारेश्व जैसी पवित्र नगरी भी है। महाकाल लोक बनने के बाद उमड़ रही भीड़ बताती है कि टूरिज्म सेक्टर में यहां भविष्य में ग्रोथ रहेगी। सरकार को समय-समय पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना होगी।
दुबई से आए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब विकास कार्य तेजी से हो रहे है। नए औद्योगिक क्षेत्र भी बन रहे है। खुशी की बात है कि उसमें उद्योग भी लग रहे है। इंदौर एज्यूकेशन हब है। यहां आईटी इंडस्ट्री भी तेजी से विकसित हो रही है। इंदौर का भविष्य अच्छा है। स्वच्छता के मामले में इंदौर एक ब्रांड बन गया है।