फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pravasi Bharatiya Divas 2023: पूरी दुनिया में बज रहा है हमारा डंका, प्रधान बोले- भारत कुशल और दक्ष हो रहा है

Tue, 10 Jan 2023 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के अंतिम दिन भारतीय वर्कफोर्स को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध कराने के लिए प्रवासी समुदाय की भूमिका विषय पर सत्र हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारा देश लगातार कुशल और दक्ष हो रहा है।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय दिवस में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के अंतिम दिवस के प्रथम प्लेनरी सेशन में शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में रोल ऑफ इंडियन डायस्पोरा फॉर एनेबलिंग ग्लोबल मोबिलिटी ऑफ इंडियन वर्क फोर्स विषय पर विमर्श हुआ। इस दौरान प्रधान ने कहा कि भारत लगातार कुशल और दक्ष बन रहा है। विश्व में सर्वाधिक कुशल युवा वर्कफोर्स भारत में है। लगभग 3.2 बिलियन भारतीय युवा विश्व के अलग-अलग देशों में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि पूर्व में भारतीयों को विदेशों में कामगार के रूप में देखा जाता था। वर्तमान में वही समुदाय कुशल कार्यबल में परिवर्तित हो गया है। दुनिया देख रही है कि विश्व की सर्वोच्च आईटी कंपनियों में उच्च पदों पर भारतीय कार्यरत हैं। अन्य देशों की तुलना में भारतीय उत्पाद बेहतर गुणवत्ता एवं सस्ते मूल्य के लिए जाने जाते हैं।

ग्लोबल वैल्यू चेन में हम सबसे आगे
प्रधान ने कहा कि ग्लोबल वैल्यू चेन के अनुरूप कार्य करने में भारतीय आगे हैं। पूरी दुनिया में उपभोक्ता वस्तुओं के निर्माण में सबसे ज्यादा भारतीय जुड़े हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी कार्य-कुशलता, ईमानदारी और कार्य के प्रति समर्पण है। भारत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। लगभग 200 मिलियन छात्र रिसर्च और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं। भारत लगातार कुशल बन रहा है। वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन पर पूरे विश्व के बेहतर कल के लिए कार्य करेगा। 
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा
प्रधान ने कहा कि टेक्नोलॉजी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई है। टेक्नोलॉजी के कारण आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक बदलाव हो रहा है। भारत का तेजी से विकास हो रहा है। भारत में स्वदेशी 5जी की शुरुआत हो गई है। भारत पहले अमेरिका से लो क्वालिटी अनाज मंगाता था। आज हम 40 देशों को अनाज निर्यात करते हैं। पूरे विश्व ने देखा और माना है कि कोविड के दौरान मानवता की रक्षा के लिए भारत ने कई देशों को दवाइयां एवं वैक्सीन मुहैया कराई। भारत अपनी क्षमता को बेहतर बनाकर वैश्विक आवश्यकता के अनुसार कार्य करेगा। इसमें प्रवासी भारतीय अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा विश्वास जताया है और प्रत्येक प्रवासी भारतीय को भारत का राष्ट्रदूत माना है। 

मॉरिशस के 70 प्रतिशत नागरिकों की जड़ें भारत में 
तीन दिवसीय पीबीडी सम्मेलन के अंतिम दिन मॉरिशस की सोशल इंटीग्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एवं नेशनल सॉलि मंत्री फजीला जीवा दोरियावू ने कहा कि मॉरिशस की अर्थव्यवस्था में भारतीय वर्कफोर्स का महत्वपूर्ण योगदान है। 70 प्रतिशत नागरिकों की जड़ें भारत में हैं। भारत उनका दूसरा घर है। भारत जिस तरह से विकास कर रहा है, वह अद्भुत है। प्रवासियों को कई समेकित उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ना होगा।  

हिंदुस्तान जल्द ही दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा
लुलू ग्रुप के सीएमडी एमए युसूफ अली ने कहा कि हमारा तन, मन और धन हिन्दुस्तान के लिए है। मार्च तक हिन्दुस्तान सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होगा। भारत में सबसे ज्यादा युवा हैं और यह गर्व की बात है। ऑस्ट्रेलिया की मल्टी कोनेक्सीओन ग्रुप की सीईओ शीबा नांदेकेलीयोर ने कहा कि भारतीय प्रवासियों ने न सिर्फ विकास किया बल्कि उनके योगदान के लिए सराहे भी गए हैं। एसबीआई ग्रुप जापान के सदस्य संजीव सिन्हा ने कहा कि जापान में आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से 400 मिलियन डॉलर का निवेश कर आईआईटी बना रहे हैं।

अरानाड समाचार-पत्र के संपादक कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा कि पहले भारतीयों की छवि कामगारों के रूप में थी। अब परिदृश्य बदल गया। ब्रिटेन सेवा क्षेत्र केन्द्रित देश है। बहुत ज्यादा उत्पादन नहीं होता, इसलिए हमें पढ़े-लिखे युवा भारतीयों की जरूरत है। इराम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिद्दीक अहमद ने कहा कि एक ऐसे वेब पोर्टल की शुरुआत की जाए जहां पुराने अनुभवी लोग जॉब, कम्पनी, प्लेसमेंट की जानकारी दें। कम्पनीज को भी सदस्य बनाया जाए जिससे जॉब देने वाले और काम पाने वाले दोनों की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें