फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMAY: ढाई साल से भर रहे प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त, नहीं मिला घर, कलेक्टर बोले- पैसे वापस ले लो

Wed, 13 Dec 2023 11:40 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री आवास योजना में सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं। इंदौर कलेक्टर से इसकी शिकायत की गई है। 
 
विज्ञापन
ढाई साल बाद भी यह स्थिति है प्रोजेक्ट की। पैसे भरने के बाद भी पत्नी के साथ घर के लिए भटकते सुधाकर राव। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री आवास योजना Pradhan Mantri Awas Yojana में घर लेने वाले सैकड़ों लोग पजेशन नहीं मिलने से परेशान हैं। ये वे लोग हैं जो ढाई साल से PMAY में घर की किश्त भर रहे हैं और दूसरी जगह किराए के मकानों में रह रहे हैं। किश्त के साथ किराए के दोहरे बोझ ने इन लोगों की कमर तोड़ दी है और ये घर चलाने में भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
इंदौर INDORE में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सतपुड़ा प्रोजेक्ट में घर लेने वाले सैकड़ों लोग ढाई साल से पजेशन के लिए दर दर भटक रहे हैं। परेशान होकर ये लोग इंदौर कलेक्टर डाक्टर इलैया राजा टी के पास पहुंचे। लोगों ने कलेक्टर को बताया कि हमें घर नहीं मिल रहा है और हम शुरुआती अमाउंट भरने के साथ हर महीने लगातार किश्त भी भर रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने ठेकेदार और निगम अधिकारियों से बात की। ठेकेदार ने बताया कि पैसों की समस्या की वजह से वह काम नहीं कर पा रहे हैं जबकि निगम अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। सभी से बात करने के बाद कलेक्टर ने लोगों से कहा कि काम जल्द शुरू हो जाएगा और हम आपको फ्लैट दे देंगे। इस पर लोगों का कहना था कि समय सीमा बता दें कि कब फ्लैट मिलेंगे। कलेक्टर समय सीमा नहीं बता पाए और कहा कि आप चाहें तो अपने पैसे भी वापस ले सकते हैं। 

कितना पैसा जमा किया लोगों ने
लोगों ने वन बीएचके फ्लैट के लिए शुरुआत में 90 हजार रुपए जमा किया और लोन करवाने के बाद हर महीने 6500 रुपए किश्त जमा कर रहे हैं। 

ढाई साल बाद पैसे वापस लेकर क्या करेंगे, हमें तो घर चाहिए
सतपुड़ा प्रोजेक्ट में घर खरीदने वाले सुधाकर राव तिरोले ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हमने कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने पैसे वापस दिलाने की बात कही है लेकिन हमें पैसे नहीं चाहिए। हमें घर ही चाहिए। 
विज्ञापन


एमआईसी में प्रपोजल जाने के बाद शुरू हो जाएगा काम
प्रधानमंत्री आवास योजना का काम काम देख रहे अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा कि पैसों की कोई समस्या नहीं है। ठेकेदार कुछ कारणों से निर्माण कार्य नहीं कर पाया जिसकी वजह से विलंब हुआ। हम नया प्रपोजल बनाकर एमआईसी में भेज रहे हैं। प्रपोजल क्लियर होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। अभी यह नहीं बताया जा सकता कि कब लोगों को घर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें