फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शुरू की सोनू से पूछताछ, वकील नूरजहां को मुलजिम बनाने की तैयारी

Wed, 01 Feb 2023 06:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पठान मूवी के विरोध से शुरू हुए पीएफआई के मामले में फर्जी वकील सोनू मंसूरी की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। अब वह केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर है। 
विज्ञापन
फर्जी वकील सोनू मंसूरी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से हिंदूवादी संगठनों की जानकारी दिल्ली में प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) को भेजने वाली एजेंट सोनू मंसूरी से केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को एटीएस और इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि उससे अभी भी बहुत सी जरूरी जानकारियां नहीं मिल पाई हैं जिसके बाद उसका रिमांड चार फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि सोनू बार-बार बयान बदल रही है। पहले उसने यह जानकारी दी थी कि जेब में मिले रुपए वकील नूरजहां के हैं। यह रुपए नूरजहां के एक ग्राहक ने उसे कोर्ट में दिए थे और यह रुपए लेकर उसे अस्पताल जाना था जहां नूरजहां के बेटे का इलाज चल रहा था। मंगलवार को जब जांच एजेंसियों ने उससे पूछा कि रुपए कहां से आए तो उसने बताया कि यह एक ग्राहक ने दिए थे और वह चेक बाउंस का केस लगाने के लिए देकर गया था। अब एटीएस और इंटेलिजेंस सोनू के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाल रही है ताकि उस ग्राहक की जानकारी मिल सके। एमजी रोड टीआइ संतोषसिंह यादव ने बताया कि फरार वकील नूरजहां के नंबरों की भी कॉल डिटेल निकाली गई है।

रूम पार्टनर और मकानमालिक से भी पूछताछ
सोनू के मामले में उसकी रूम पार्टनर वर्षा और फ्लैट मालिक मो. रियाज के साथ तरुण और मुकुंद से पूछताछ की जा रही है। वहीं वकील नूरजहां के फ्लैट पर भी टीम फिर से पहुंची लेकिन वहां ताला ही मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने फ्लैट पर पेश होने का नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं और जल्द ही उसे भी मुलजिम बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


सात भाई बहनों में सबसे छोटी है सोनू मंसूरी
सोनू मंसूरी का परिवार कसरावद के पास गांव बोरावां में रहता है। सात भाई-बहनों में सोनू सबसे छोटी है। पांच बहनों और भाई की शादी हो चुकी है। सोनू के भाई इकबाल मंसूरी मिर्च का व्यापार करते हैं। भाई इकबाल मंसूरी ने बताया कि हमें भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली। वह इंदौर में वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी। पीएफआइ के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। हमारा परिवार कभी किसी गैरकानूनी या आपराधिक गतिविधि से नहीं जुड़ा है। हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो दोषी हो उस पर कार्रवाई हो। 

क्या था मामला
पठान फिल्म सिनेमाघरों में लगने के दौरान इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। पुलिस ने इनमें से कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में इनकी पेशी के दौरान सोनू मंसूरी वकील की ड्रेस में पहुंची और वीडियो बना रही थी। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे वकील नूरजहां ने भेजा था जो फरार है। यह जानकारी दोनों प्रतिबंधित संगठन पीएफआई को भेजने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें