फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज को मारे थप्पड़, जूनियर डॉक्टर निलंबित

Sat, 28 Oct 2023 05:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हादसे का शिकार होकर एक व्यक्ति आया था। डाक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और उसकी ड्रेसिंग की। बाद में डाक्टरों को पता चला कि मरीज एचआईवी संक्रमित है। इसके बाद उसका इलाज कर रहे जूनियर डाक्टर आकाश कौशल नाराज हो गया।
विज्ञापन
इंदौर के बड़े अस्पताल में मरीज को मारते जूनियर डॉक्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में इलाज के प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में आए एक जूनियर डॉक्टर ने मरीज को थप्पड़ मारे। डॉक्टर इस बात से नाराज था, क्योंकि मरीज एचआईवी संक्रमित है और यह बात उसने पहले नहीं बताई। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने एचआईवी प्रोटोकॉल का पालन किए बगैर उसका इलाज किया। जब डॉक्टर को बाद में मरीज के एड्स रोगी होने का पता चला तो वह नाराज हो गया और स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। एमवाय अस्पताल में हुए मरीज पिटाईकांड का वीडियो जब वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। ताबड़तोड़ एक जांच कमेटी गठित की गई और थप्पड़ मारने वाले जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल को निलंबित कर दिया गया है।

यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। आकस्मिक चिकित्सा विभाग में हादसे का शिकार होकर एक व्यक्ति आया था। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और उसकी ड्रेसिंग की। बाद में डॉक्टरों को पता चला कि मरीज एचआचाईवी संक्रमित है।

इसके बाद उसका इलाज कर रहे जूनियर डाक्टर आकाश कौशल नाराज हो गया और उसने आपा खो दिया। डॉक्टर ने दस्ताने पहने एक हाथ से मरीज का हाथ मोड़ा और गाली गलौच करने लगा और फिर उसके गाल पर तीन-चार तमाचे रसीद कर दिए। साथ खड़े एक दूसरे डॉक्टर ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह मरीज को लगातार मार रहा था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने एक जांच कमेटी गठित की है। थप्पड़ मारने वाले जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल को निलंबित कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें