फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं के केस लड़ने वाले वकील को धमकी: सिर तन से जुदा कर देंगे, उदयपुर की घटना याद रखना

Sat, 04 Feb 2023 04:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पठान फिल्म के समय से शुरू हुए हिंदू मुस्लिम विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब एक वकील को सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। 
 
विज्ञापन
उदयपुर की घटना की फोटो के साथ इनसेट में इंदौर के वकील अनिल नायडू। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पठान फिल्म के समय से शुरू हुए हिंदू मुस्लिम विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब हाईकोर्ट वकील अनिल नायडू को सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट आते समय रास्ते में रोककर धमकाया
वकील अनिल नायडू ने सेंट्रल कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैं विगत 20 वर्षों से उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय में वकालत करता हूं। आज दिनांक 04/02/2023 को सुबह करीब 09.53 बजे घर से हाईकोर्ट चेम्बर के लिए निकला था। लगभग 10 बजे नंदलालपुरा ट्रैफिक पाइंट पर पहुंचा तभी दो युवक विपरीत दिशा से आए और मेरी एक्टिवा को सामने से रोकने की कोशिश करते हुए सीधे निकल गए। जब मैं संजय सेतु पुलिस चौकी के करीब पहुंचा तो वे दोनों युवक वापस आए और मेरा रास्ता रोककर अश्लील गालियां देते हुए बोले कि आज कल तू हिंदुओं के बहुत केस लड़ रहा है और मुस्लिम लोगों के केस में खिलाफत कर रहा है। अब अगर तूने मुस्लिम संगठन की सोनू मंसूरी और नूरजहां के खिलाफ केस लड़ा तो तेरा हश्र उदयपुर की घटना जैसा होगा। मैंने मेरा मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे और भाग गए। मैंने तुरंत राहुल राठौर, विजय कुमार नागपाल व मनीष गढकर को फोन पर घटना बताई। 

कौन है सोनू मंसूरी और नूरजहां
कुछ दिन पहले इंदौर में पठान फिल्म के दौरान विवाद हुआ था। बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया था और इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में जब सुनवाई चल रही थी तभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के वीडियो बनाते हुए पुलिस ने फर्जी वकील सोनू मंसूरी को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला कि वह यह सब जानकारी प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) को भेजने वाली थी। उसे इस काम के लिए वकील नूरजहां ने भेजा था। इसके बाद से पुलिस नूरजहां की भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें