लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं महू के कद्दावर नेता अंतर सिंह दरबार के भी भाजपा से जुड़ने की चर्चा तेज है। दरबार इससे पहले महू से विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था इसलिए वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे और भाजपा की उषा ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी।
विज्ञापन
पटवारी पर लगाए अनदेखी के आरोप
पंकज संघवी ने पत्रकारों से बातचीत में भी यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो नहीं देता है। इसके साथ उन्होंने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर इसका आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मैं उनके साथ काम नहीं कर सकता। जब से वे अध्यक्ष बने हैं उन्होंने आज तक संपर्क नहीं किया। इतना ही नहीं जब मैं सांसद का चुनाव लड़ रहा था तब जीतू पटवारी अपनी विधानसभा को छोड़ हेलीकॉप्टर में घूम रहे थे।
विजयवर्गीय के कहने पर भाजपा में आए
पंकज संघवी ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने कहा कि आप भाजपा से जुड़ें। मैंने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
कल भोपाल में लेंगे सदस्यता
पंकज संघवी के साथ कई अन्य कांग्रेस नेता कल भोपाल में भाजपा की सदस्या ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ अंतर सिंह दरबार और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्क्षक्ष वीडी शर्मा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।