फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: झूला झूल रही बच्ची के गले में लगा फंदा, मां अस्पताल ले गई पर बचा नहीं सके डाक्टर

Fri, 26 May 2023 12:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जब घटना हुई तब बच्ची के पिता पारिवारिक प्रोग्राम में गए हुए थे। वहीं उसका भाई लसूड़िया इलाके की कंपनी में काम पर गया हुआ था
 
विज्ञापन
शिवानी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूला झूलने के दौरान एक 12 साल की बच्ची के गले में फंदा लगने से उसकी मौत हो गई। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि फंदा लगने के दौरान मां नीचे के कमरे में काम कर रही थी। बच्ची अचानक से नीचे गिरी तब सब ऊपर आए। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना बापू गांधी नगर की है। जब घटना हुई तब बच्ची के पिता पारिवारिक प्रोग्राम में गए हुए थे। वहीं उसका भाई लसूड़िया इलाके की कंपनी में काम पर गया हुआ था।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाली 12 साल की बच्ची शिवानी पुत्री प्रेम बोड़ाना की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर खाट पर खड़े होकर झूला झूल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से उसके गले में रस्सी का फंदा बन गया ओर वह उसमें फंसकर नीचे लटक गई। आवाज आने पर मां और मामा का बेटा ऊपर भागे तो वह बेसुध पड़ी थी। आसपास के लोगों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां पर डाक्टरों ने उसे एमवाय भेज दिया। एमवाय में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी 3 क्लास में पढ़ाई करती थी। उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। पिता ड्रायवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें