फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepanagar News: पुलिस थाने पर हमलेे और अवैध कटाई के विरोध मेें नेपानगर रहा बंद

Sat, 08 Apr 2023 04:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नेपानगर पुलिस थाने पर हमला करने और लॉकअप से तीन अतिक्रमणकारियों के साथ भागने की घटना के बाद शनिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर धरना दिया और जंगलों पर अतिक्रमण करने वालों पर एक्शन लेने की मांग की।
विज्ञापन
नेपा नगर में थाने से भागे अपराधी का मकान तोड़ा। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर और नेपा नगर के जंगलों मेें हो रही अवैध कटाई अौर जंगल की जमीन पर अतिक्रमण की घटनाएं अचानक बढ़ गई है। शुक्रवार को नेपानगर पुलिस थाने पर हमला कर हवालात से भीड़ ने तीन अतिक्रमणकारियों को छुड़ा लिया। इन घटनाअों के विरोध में शनिवार को नेेपा नगर बंद रहा। उधर प्रशासन ने थाने से फरार हेमा मेघवाल के गांव में जाकर उनका अवैध निर्माण तोड़ दिया।

नेपानगर पुलिस थाने पर हमला करने और लॉकअप से तीन अतिक्रमणकारियों के साथ भागने की घटना के बाद शनिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर धरना दिया और जंगलों पर अतिक्रमण करने वालों पर एक्शन लेने की मांग की। समिति के आव्हान पर नेपानगर के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने भी आए दिन हो रही घटनाअेां के विरोध में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

ईनामी अपराधी का मकान तोड़ा

थाने पर हमला कर जिस हेमा मेघवाल को लोग छुड़ाकर ले गए। उस पर बाकड़ी वन चौकी से रायफल लूटने का आरोप हैै और उसकी गिरफ्तारी पर 32,000 रुपये का इनाम था। उसे पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन थाने पर हमले के बाद वह फिर फरार हो गया।

विज्ञापन


प्रशासन ने सीवल, पानखेड़ा आसपास के गांवों में धारा-144 लागू कर सीवल गांव में बने मेघा के मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। प्रशासन जब मकान तोड़ रहा था। तब गांव में दो गुटों में संघर्ष भी हो गया और ग्रामीण कालू बाबरिया नामक युवक को गोली लगी है। उसे नेपा नगर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें