फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में राहुल के आयोजन में बारिश बनी आयोजकों के लिए चिंता, खुले मैदान में महंगे उपकरण कैसे लगेंगे?

Sun, 13 Sep 2026 07:39 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के आयोजन की तैयारियों के बीच बारिश ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। रीजनल पार्क के सामने आयोजन के लिए चुने गए मैदान में बारिश का पानी और गीली काली मिट्टी तैयारियों में बाधा बन रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के आयोजन के दौरान या एक-दो दिन पहले हुई बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है। आयोजन के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने जिस मैदान को चुना है, वह बारिश के कारण गीला हो चुका है।

विज्ञापन


काली मिट्टी सूखने में ज्यादा समय लेती है और अभी धूप भी नहीं निकल रही है। इस कारण जमीन को समतल करने में ही परेशानी आ रही है। उधर, मानसून फिर सक्रिय होने के कारण इस सप्ताह बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। छह दिन बाद राहुल का आयोजन होना है।
 

राहुल के मंच पर संबोधित करने से पहले जेन-जी का मनोरंजन रैपर और सिंगर करेंगे। उनके लिए मंच और मैदान में महंगे साउंड उपकरण और लेजर लाइट भी आयोजन स्थल पर लगाई जानी हैं। बारिश में उनका उपयोग आसान नहीं होगा। इस शो की तैयारियों के लिए दिल्ली से टीम आने वाली है। विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के साथ आयोजन स्थल पर भी तैयारियां शुरू हो रही हैं। दो दिन बाद मंच लगाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन

 

आयोजन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने 50 हजार वर्गफीट जमीन तीन दिन के लिए अस्थायी लीज पर दी है। इसके लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने 10 लाख रुपये जमा किए हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अब तक आयोजन के लिए डेढ़ लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इंदौर के अलावा आसपास के शहरों से भी युवा इस आयोजन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें