फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp News: खंडवा के जंगल में मंदिर जा रहे दो लोगों की नृशंस हत्या, एक की आंखें भी निकाल लीं

Tue, 07 Feb 2023 06:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खंडवा के समीप दो लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद एक व्यकि्त की आंखे निकाल ली, जबकि दूसरे का सिर पत्थरों से कुचल दिया। अभी तक हत्यारों का पता नहीं चला। दोनो मृतक नामपुरा गांव में रहते थे।

 

विज्ञापन
घटनास्थल पर मृतकों के परिजन भी पहुंच गए थे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक गांव में दो लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस वक्त हत्या की, जब दोनों व्यक्ति जंगल में एक हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाने जा रहे थे। चाकू और फरसे से हत्या करने के बाद हत्यारों ने एक व्यक्ति की दोनों आंखें भी निकाल लीं। फिलहाल हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड मंगलवार को खंडवा जिले के ताल्याखेड़ी गांव में जंगल के रास्ते पर हुआ। नामपुरा के रहने वाले बद्रीलाल पिता जगदीश यादव और तुलसीराम पिता हीरालाल यादव जंगल में बने हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाने जा रहे थे। तभी दोनों पर हमला बोला गया। 

घात लगाकर बैठे थे हत्यारे
जिस अंदाज में दोनों हत्याएं की हैं, उसे देखकर पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्यारे पहले से घात लगाकर बैठे थे और उन्हें पता था कि दोनों मंदिर जाने वाले हैं। फरसे और धारधार हथियारों से दोनों पर तब तक अनगिनत वार किए गए जब तक बद्रीलाल और तुलसीराम ने दम नहीं तोड़ दिया। उसके बाद भी हत्यारे नहीं माने और बद्रीलाल की दोनों आंखें निकाल लीं। तुलसीराम का भी सिर पत्थर मारकर कुचल दिया।
विज्ञापन


हत्या की वजह व हमलावरों को तलाश रही पुलिस
पुलिस को जब जंगल में दो शव पड़े होने की सूचना मिली तो खालवा थाने का स्टाॅफ मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस सनसनीखेज हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया? किस कारण हत्या की गई? ऐसे तमाम सवालों के उत्तर पुलिस खोज रही है। मौके पर खंंडवा एसपी विवेक सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस अफसरों को आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें