फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC: डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों ने दी MPPSC प्री एग्जाम, चेकिंग में चूड़ी, बाली भी निकलवाए गए

Sun, 23 Jun 2024 07:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुबह दस से शाम 4.15 तक दो पेपर हुए, छात्रों ने कहा पेपर आसान आए, अच्छे नंबरों की उम्मीद
 
विज्ञापन
एमपीपीएससी प्री परीक्षा के पहले कतार में लगे छात्र। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को दो शिफ्ट में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुआ। दूसरा पेपर सामान्य अभिरुचि परीक्षण का दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक चला। डेढ़ लाख से ज्यादा कैंडिडेट इसमें शामिल हुए। इस बार 110 पदों के लिए परीक्षा हुई है और इसके लिए 1.83 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन


परीक्षा की मॉनिटरिंग और शंका समाधान के लिए प्रदेशभर में 27 सीनियर रिटायर्ड अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया था। पहला पेपर देकर निकले ज्यादातर छात्रों ने कहा के पेपर सरल रहा। उन्हें उम्मीद है कि वे अच्छे अंकों से पास होंगे। 

एमपीपीएससी पेपर लीक की खबरें भी आईं थी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून व्यवस्था का पालन किया जाएगा। इससे पहले सुबह सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी तय समय पर पहुंचे। जहां कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया गया। उनसे जूते-मोजे उतरवाए गए। लड़कियों से कान की बाली, हाथ के कंगन-चूड़ी जबकि लड़कों से हाथ का कलावा भी निकवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें