फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: इंदौर के कई इलाकों में भारी बारिश, ओले गिरे, राजधानी भोपाल में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू

Sat, 03 Jun 2023 04:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शनिवार दोपहर कई इलाकों में तेज बारिश हुई और ओले गिरे। मौसम विभाग ने शनिवार को दो संभागों समेत प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसका असर इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इंदौर के कई इलाकों में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में 1 जून से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब असर दिखा रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इंदौर के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है, वहीं कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे हैं। बायपास, पलासिया समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। वहीं, पिपलियाहाना में ओले गिरे हैं। तेज हवाओं के साथ जिले के कई स्थानों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कई इलाकों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को दो संभागों समेत प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसका असर इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में नजर आ रहा है। जहां इंदौर में ओले गिरने के साथ तेज बारिश हो रही है। तो वहीं, राजधानी भोपाल में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी हो रही हैं। 
विज्ञापन


 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में तीन और चार जून को तेज बारिश हो सकती है। वहीं, पांच जून को भी इसका असर दिखेगा। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत 12 जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर ग्वालियर चंबल संभाग में भी दिखेगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि एक जून से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में पांच जून तक रहेगा। छह जून से मौसम साफ होने के आसार हैं। वहीं 10 जून के बाद प्रदेश में प्री-मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।

भोपाल में बूंदाबादी के बाद तेज बारिश
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि प्रदेश में यह प्री-मानसून की बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ आने से लगातार बारिश हो रही है। अभी कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इससे प्रदेश में अरब सागर से नमी आने से बादल बन रहे हैं। इसके कारण गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिर रहे हैं। अभी एक दो दिन मौसम के ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

 
हुसैन ने बताया कि पांच जून को एक और पश्चिम विक्षोभ आ रहा है। प्रदेश में अभी इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर, दमोह, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर समेत अन्य जिलों में बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि केरल में मानसून 4 से 8 जून के बीच में आने का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में मानसून 16 जून से 20 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। 

इंदौर में 20 जून के बाद आएगा मानसून
मानसून के केरल तक देरी से पहुंचने का असर मध्यप्रदेश में भी रहेगा। इंदौर में आमतौर पर 13 से 15 जून के बीच मॉनसून आ जाता है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने 20 जून के बाद ही मानसून के आने की भविष्यवाणी की है, हालांकि प्री-मानसून बारिश होती रहेगी। हवाएं भी तेज चलेंगी। इस कारण गर्मी से राहत रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें