फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सांसद शंकर लालवानी बोले सिर्फ सरकार और प्रशासन नशे पर रोक नहीं लगा सकते, जनजागरण जरुरी

Thu, 24 Aug 2023 07:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांसद लालवानी ने कहा कि राजवाड़ा, सराफा देर रात तक खुले रहते है। वहां कोई अपराध नहीं होते है। जिन स्थानों पर अपराध होते है, वहां पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता है। अपराधियों के बीच पुलिस को खौफ रहना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद शंकर लालवानी - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में नाइट कल्चर के दौरान बढ़ रहे अपराध और नशाखोरी के मुद्दे पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि नाइट वर्किंग समय की जरुरत है। इंदौर सेंट्रल इंडिया के आईटी हब के रुप में स्थापित हो रहा है, लेकिन नाइट कल्चर की आड़ में जो अपराधी सक्रिय है। उसे सख्ती से रोक लगाना चाहिए। रही बात नशे की तो यह सिर्फ सरकार और प्रशासन द्वारा नहीं रोका जा सकता है। इसके लिए समाज में जनजागरण भी जरुरी है।

सांसद लालवानी ने कहा कि राजवाड़ा, सराफा देर रात तक खुले रहते है। वहां कोई अपराध नहीं होते है। जिन स्थानों पर अपराध होते है, वहां पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता है। सांसदों को विधायक का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। इसके लिए वह जो फैसले लिए जाएंगे, वे सभी कार्यकर्ताअेांं के लिए मान्य होंगे।

उन्होंने कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के सवाल पर कहा कि दिग्विजय सिंह शासनकाल में मध्य प्रदेश बीमारु राज्य था। भाजपा सरकार ने बीस सालों में बेहतर औद्योगिक वातावरण दिया है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि हमने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को इस रिपोर्ट कार्ड का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। पिछले चुनाव में जनता ने उन्हें खुद को साबित करने का मौका दिया था, लेकिन उन्होंने तबादला उद्योग शुरू कर दिया। किसानों से किया वादा भी उन्होंने पूरा नहीं किया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें