फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी 'डिजी यात्रा' सुविधा, अब लाइन में बर्बाद नहीं होगा समय

Fri, 06 Sep 2024 08:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अब एयरपोर्ट पर एंट्री, सिक्योरिटी चेक, एयरक्राफ्ट में बोर्डिंग या लगेज ड्रॉफ के समय सिर्फ यात्रियों को अपना चेहरा दिखाना होगा। किसी तरह के फिजिकल बोर्डिंग पास, कोई और कागज या दूसरी चीज नहीं दिखानी होगी।
विज्ञापन
डिजी सेवा का सांसद ने किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर अब लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शुक्रवार से यहां डिजी यात्रा सुविधा शुरू हुई। इसमें चेहरा देख कर सिस्टम स्कैन कर लेना और एंट्री प्वाइंट पर बार-बार दस्तावेज दिखाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। यात्रियों को एक एप डाउनलोड कर उसमें मांगी गई जानकारी देनी होगी। उस एप के माध्यम से एयरपोर्ट पर लगे उपकरण एंट्री में मदद करेंगे।

विज्ञापन




इंदौर में डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत हो गई है। इस सर्विस से यात्री बिना लाइन में लगे सुरक्षा जांच जोन तक पहुंच जाते हैं और पीक अवर्स में भी समय बर्बाद नहीं होता।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़े। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी इंदौर विमानतल पर उपस्थित रहे। सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा की डिजीयात्रा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी और उनका बहुमूल्य समय बच पाएगा। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डिजीयात्रा सुविधा के माध्यम से यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंट्री दी गई और उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर विपिनकांत सेठ, सिक्योरिटी जांच के प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


क्या है डिजी यात्रा आईडी
डिजी यात्रा सुविधा एक फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम है। एयरपोर्ट पर एंट्री, सिक्योरिटी चेक, एयरक्राफ्ट में बोर्डिंग या लगेज ड्रॉफ के समय सिर्फ यात्रियों को अपना चेहरा दिखाना होगा। किसी तरह के फिजिकल बोर्डिंग पास, कोई और कागज या दूसरी चीज नहीं दिखानी होगी। प्रदेश में यह सुविधा सिर्फ इंदौर एयरपोर्ट पर ही शुरू हो पाई है। डिजी यात्रा (Digi Yatra) पर खुद को रजिस्टर करना बहुत आसान है। प्ले स्टोर या आईओएस से डिजी यात्रा एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।इस एप्लीकेशन में मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके बाद ऑफलाइन मोड में अपना पहचान पत्र अपलोड कर सकते है। आइडेंटिटी प्रोफाइलिंग के बाद यात्रियों को अपनी एक सेल्फी अपलोड करनी होगी। इसके बाद आपकी डिजी यात्रा आईडी बन जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें