फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News : मध्य प्रदेश में हिंदू पत्नी को इस्लाम अपनाने के लिए 'मजबूर' करने के आरोप में पति गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 06:06 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, इंदौर।

सार

शिकायतकर्ता के हवाले से वर्मा ने कहा कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 32 वर्षीय मुस्लिम शख्स को शुक्रवार को अपनी हिंदू पत्नी को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खजराना पुलिस थाने के अधिकारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने होम्योपैथी के चौथे वर्ष के छात्र पर धर्म बदलने के लिए बल प्रयोग करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक निजी अस्पताल में काम करने के दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद साल 2015 में उसके शादी करने के झांसे में 'फंस' गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि शादी के तीन साल बाद जब उसने एक लड़की को जन्म दिया तो उसके पति का उसके प्रति रवैया बदल गया।

शिकायतकर्ता के हवाले से वर्मा ने कहा कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें