फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में कैमरे से कटे 70 हजार चालान, सिर्फ पांच हजार ने भरे, अब फोन करके बुलाएगी पुलिस

Wed, 24 Jul 2024 12:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ट्रैफिक पुलिस और कैमरों की नजर से बचना अब मुश्किल है, ट्रैफिक थाने पर जाकर भरने के साथ एमपी आनलाइन का भी विकल्प।  
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सभी चौराहों पर आईटीएमएस सिस्टम के तहत कैमरे लगाए जा रहे हैं। शहर के 13 चौराहों पर इन कैमरों से चालान कटने लगे हैं। एक महीने के अंदर ही इन कैमरों से 70 हजार लोगों के चालान कटे हैं। हालांकि इनमें से सिर्फ पांच हजार ने ही चालान के पैसे भरे हैं बाकियों को जुर्माना राशि भरने के लिए अब पुलिस फोन लगाएगी। 
विज्ञापन


रोज दो हजार से अधिक चालान कट रहे
इंदौर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कैमरों से रोज दो हजार से अधिक चालान जनरेट किए जा रहे हैं। इनमें से रोज 200 से 300 लोग ही चालान भर रहे हैं। जून में लगभग 70 हजार चालान कटे हैं और पांच हजार के लगभग लोगों न चालान भरे हैं। 

चालान भरने की क्या है प्रक्रिया
कैमरे से चालान कटने के बाद एक से दो दिन में मैसेज आता है। पहला मैसेज आने के बाद आप ट्रैफिक थाने जाकर चालान भर सकते हैं। अगर आप चालान भरने नहीं गए तो दूसरा मैसेज आपको 15 दिन के बाद आएगा। फिर आपको 15 दिन का और समय मिलेगा जिसमें आप चालान भर सकते हैं। इसके बाद भी यदि आप चालान नहीं भरते हैं तो यह चालान कोर्ट चला जाएगा। अब इसकी राशि भी बढ़ जाएगी। अब आपको 300 या 500 रुपए के चालान के एक हजार रुपए से अधिक भरना पड़ेंगे। 
विज्ञापन


कोर्ट जाने के बाद क्या प्रक्रिया है
एडिशनल डीसीपी सुशील कुमार ने बताया कि इसके बाद भी चालान भरने के विकल्प हैं। एमपी आनलाइन से चालान भर सकते हैं और नेशनल लोक अदालत में चालान भर सकते हैं। सुशील कुमार ने बताया कि बहुत सारे लोग चालान नहीं भरते हैं लेकिन अब हम उन्हें फोन करके बुलाएंगे और चालान भरवाया जाएगा। यदि वे चालान नहीं भरेंगे तो उन्हें बाद में भी और अधिक पैनल्टी के साथ चालान भरना पड़ेगा। 

Online चालान भरने में आ रही दिक्कत
चालान कटने के बाद मैसेज के साथ चालान भरने की लिंक भी आती है। इस लिंक पर क्लिक करके पेमेंट किया जा सकता है। हालांकि Online पेमेंट करने में लोगों को दिक्कत आ रही है। कई बार पेमेंट कट जाने के बाद भी चालान निरस्त नहीं हो रहा है। इसलिए ट्रैफिक थाने पर जाकर चालान भरना ही उचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें