फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: इंदौर में जानें कब होगा मतदान, भाजपा से शंकर लालवानी तो कांग्रेस का चेहरा तय नहीं

Sat, 16 Mar 2024 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

Indore Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव की तारीख आ चुकी है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस अभी प्रत्याशी की तलाश में है। 
विज्ञापन
इंदौर लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होना है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में लोकसभा चुनावों की तारीख सामने आ गई। इस बार 13 मई को मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया। मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। शेड्यूल के मुताबिक इंदौर में 13 मई को वोटिंग होगी। 25 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। नाम वापसी के लिए 29 अप्रैल का दिन तय है। मतदान 13 मई को होगा तो मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। इंदौर में करीब 28 लाख मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले इंदौर में भाजपा ने मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने अभी तक कोई प्रत्याशी तय नहीं किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि 2019 के चुनावों में भी मप्र में चार चरणों में चुनाव हुए थे। इंदौर का मतदान चौथे चरण में हुआ था। पिछले चुनाव में 22 अप्रैल 2019 को नॉमिनेशन भरना शुरू हुए थे। 29 अप्रैल तक नॉमिनेशन भरे गए थे। 2 मई तक नाम वापसी थी थे। 19 मई को चौथे चरण का मतदान हुआ था। इस चरण में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा में वोट डाले गए थे। 23 मई 2019 को मतगणना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें