फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मालवा निमाड़ में जिनके टिकट कटे, अब वे कांग्रेसी उम्मीदवार के विरोध में जुटे

Fri, 20 Oct 2023 08:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मालवा निमाड़ की पांच सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को विरोध झेलना पड़ रहा है। विरोधियों ने मोर्चा खोल लिया है और पुतले जलाए जा रहेे है। कुछ नेता निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते है।   
विज्ञापन
मालवा निमाड़ में पांच सीटों पर विरोध - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार देर रात आई कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद शुक्रवार को मालवा निमाड़ में कई स्थानों पर उम्मीदवारों का विरोध शुरू हो गया। जिन दावेदारों के टिकट कटे, उनके समर्थकों ने घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कुछ दावेदारों ने बगावत कर निर्दलीय खड़े होने की घोषणा तक कर दी, नाराज नेताओं को मनाने की कवायद अभी प्रदेश स्तर पर शुरू नहीं हुई है। मालवा निमाड़ में जावरा, रतलाम ग्रामीण, शुजालपुर, बुरहानपुर खातेगांव और महू सीट पर घोषित प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

समर्थकों ने पुतला जलाया

शुजालपुर में कांग्रेस प्रत्याशी राम वीर सिंह का पुतला जलाया गया। इस सीट से योगेंद्र बंटी भी टिकट चाह रहे थे। उनके समर्थकों ने सड़कों पर पुतले जलाए और नारे लगाए कि शराब ठेकेदार नहीं चलेगा। समर्थकों ने बड़े नेतागणों पर भी पैसा लेकर टिकट देने के आरोप लगाए।

बागी को पुरस्कार,नहीं करेंगे काम, सौपे इस्तीफे

बुरहानपुर में कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दिया। शेरा ने पिछला चुनाव कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय लड़ा था और चुनाव जीत गए थे। इस बार कांग्रेस ने उन्हें ही उम्मीदवार बना दिया, तो कांग्रेस नेता विरोध में उतर आए। इस सीट से कुछ अल्पसंख्यक नेता भी टिकट मांग रहे थे। नाराज कार्यकर्ता बोल रहे है कि कांग्रेस ने बागी को पुरस्कार दे दिया है। अब हम चुनाव में काम नहीं करेंगे। इस सीट से अल्पसंख्यक उम्मीदवार की मांग को लेकर आधा दर्जन पार्षदों ने इस्तीफे देे दिए।   

बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा

रतलाम में कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह डिंडोर को टिकट दिया है। वे झाबुआ में रहते है। इस सीट से थावर भूरिया टिकट मांग रहे है। वे पूर्व विधायक रह चुके है। डिंडोर का टिकट होने के दो दिन पहले ही उनके समर्थकों ने कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों को ज्ञापन दिया था। शुक्रवार को डिंडोर से नाराज कार्यकर्ता एकत्र हुए और कहा कि बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगा। उधर रतलाम की जावरा विधानसभा सीट पर हिम्मत श्रीमाली का विरोध शुरू हो गया है। इस सीट से करणी सेना के जीवन सिंह और कांग्रेस नेता वीरेद्र सिंह टिकट मांग रहे है थे। उनके समर्थकों ने विरोध किया।

निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है दरबार

महू से कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया है। इससे पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के समर्थक नाराज है। शनिवार को दरबार अपने समर्थकों के साथ महू में रैली निकालेंग और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते है। दरबार तीन बार लगातार महू से चुनाव हार चुके है। दरबार का कहना है कि हमारा सवाल है कि आखिर किस फार्मूले के तहत शुक्ला को टिकट दिया गया। वे कांग्रेस में 24 दिन पहले आए। उनका सर्वे में भी नाम नहीं है। फिर टिकट कैसे तय हो गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे-दीपक हटाओ, कांग्रेस बचाओ

 भाजपा छोड़ दो माह पहले कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी को भी कांग्रेस ने खातेगांव से उम्मीदवार बनाया। उनकी उम्मीदवारी को लेकर भी दूसरे दावेदार नाराज हो गए।  टिकट घोषित होने के बाद उनका विरोध तेज होने लगा। शुक्रवार को कांग्रेस के 20 नेताओं ने इस्तीफे दे दिए।  नाराज नेता बोल रहे है कि सर्वे में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, उन्हें महत्व दिया जाना चाहिए था, लेकिन पार्टी द्वारा टिकट वितरण में गाइडलाइन  का पालन नहीं किया गया। टिकट की घोषणा होने के बाद  विधानसभा के कई स्थानों पर दीपक जोशी के पुतले जलाए गए। कार्यकर्ताओं ने दीपक हटाओ कांग्रेस बचाओ के नारे भी लगाए। कुछ गांवों में दीपक जोशी का गांव में प्रवेश निषेध के पोस्टर भी लगाए गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें