सार
इस बार सबसे ज्यादा वोटों के दूसरे क्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर रही। उन्होंने कांग्रेस के रविंद्र साहू को 1,06668 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तगड़ी लीड लेकर चुनाव जीते।
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से मेंदौला जीते।
- फोटो : amar ujala digital
इंदौर की दो नंबर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रमेश मेंदौला ने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है। उन्हें कुल 1 लाख 7 हजार 47 वोट की बढ़त लेकर कांग्रेस के चिंटू चौकसे को हराया है। इंदौर जिले की 9 सीटों में इस बार सबसे कम वोटिंग 67.45 दो नंबर में हुई थी। इसके बावजूद सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बना।
इससे पहले मेंदौला ने वर्ष 2013 में प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई थी। तब उन्हें 91241 की लीड़ मिली थी। वर्ष 2008 में सुरेश सेठ को मेंदौला ने 39 हजार 937 वोटों की बढ़त से हराया था। वर्ष 2018 में 71 हजार 11वोटों से चुनाव जीते थे।
इस बार सबसे ज्यादा वोटों के दूसरे क्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर रही। उन्होंने कांग्रेस के रविंद्र साहू को 1,06668 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तगड़ी लीड लेकर चुनाव जीते। उन्हें इस बार 1,04974 वोटों की लीड़ मिली। मेंदोला ने इस चुनाव में पहले राउंड में ही पांच हजार वोटों की बढ़त ली थी और फिर अंतिम राउंड तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा।