फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023:पूड़ी तलते नजर आए भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय

Fri, 03 Nov 2023 08:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे  विजयवर्गीय को समाज अध्यक्ष नरेंद्र राठौर भोजनशाला दिखाने के लिए लेकर गए थे। वहां हलवाई कढ़ाई में पुड़िया तलता नजर आया। उसे देख विजयवर्गीय खुद को रोक नही सके और पूड़ी तलने बैठ गए।
विज्ञापन
पूड़ी तलते विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवा निमाड़ की सीटों पर हेलीकाप्टरों से चुनावी दौरे करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का शुक्रवार को एक समाज के कार्यक्रम में अलग अंदाज दिखा। वे बड़े से कड़ाव में पूड़ी तलते नजर आए। पूड़ी को तलने के बाद वे झारे से पुडि़यां भी निकलते रहे और फिर समाज के दूसरों लोगों ने पुडि़यों को पंगत में परोसा।

मतदाताओं की नजरों में चढ़ने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग कार्य करते नजर आ रहे हैं। अब भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। दरअसल बलाई समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विजयवर्गीय समाजजनों के लिए पुड़िया तलते नजर आए।

विज्ञापन


राजा बली के वंशज बलाई समाज का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रखा गया, जिसमें विजयवर्गीय और उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय शामिल हुए। क्षेत्र क्रमांक 1 के नगीन नगर स्थित पटेल धर्मशाला में बलाई समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

सम्मेलन में भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी। सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विजयवर्गीय को समाज अध्यक्ष नरेंद्र राठौर भोजनशाला दिखाने के लिए लेकर गए थे। वहां हलवाई कढ़ाई में पुड़िया तलता नजर आया।
उसे देख विजयवर्गीय खुद को रोक नही सके और पूड़ी तलने बैठ गए। उन्होंने कई सारी पुड़िया तलकर समाज जनों को खिला भी डाली। इस दौरान भाजपा नेता हरिनारायण यादव सूरज केरो, निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, संदीप दुबे, दीपक जैन टीनू, आदि मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें