फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Accident News: इंदौर जा रही बस सनावद-धनगांव के बीच नदी में गिरी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Tue, 13 Sep 2022 06:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के खंडवा से इंदौर जा रही एक बस खरगोन जिले में सनावद-धनगांव के बीच नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हैं।
विज्ञापन
खंडवा से इंदौर के लिए निकली बस नदी में गिर गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हो रही है। इस बीच खरगोन जिले में एक बड़े सड़क हादसे की सूचना मिल रही है। खंडवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस सनावद-धनगांव के बीच एक नदी में जा गिरी। इसमें दो यात्री की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हादसा मंगलवार शाम को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ। सनावद-धनगांव के बीच नदी में बस गिर गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 20 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। उन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवा दिया गया है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि हादसे में दो यात्री की मौत की पुष्टि की गई है। इससे पहले धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी में बस गिरने से उसमें सवार सभी 13 यात्री मारे गए थे। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें