फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भोपाल में मेगा रोड शो करेंगे मोदी, ओंकारेश्वर और सागर भी जाएंगे

Mon, 31 Jul 2023 09:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जबलपुर और ग्वालियर में होगी अमित शाह की सभाएं, अगले तीन महीने में पांच बार मध्यप्रदेश आएंगे मोदी और शाह 
 
विज्ञापन
मोदी और शाह - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की केंद्रीय टीम पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। मध्यप्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे तय किए जा रहे हैं। बड़े नेताओं के मप्र आने की इस कड़ी में पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे भी तय किए गए हैं। दिल्ली के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी और शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री इन तीन महिनों में मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


मालवा निमाड़ के बाद महाकौशल का दौरा
रविवार को इंदौर में हुए भाजपा के कार्य़कर्ता सम्मेलन के बाद अब महाकौशल पर फोकस किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह का अगला कार्यक्रम जबलपुर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब महाकौशल पर फोकस किया जाएगा और इसी कड़ी में अमित शाह का जबलपुर का दौरा तय हो चुका है। इसके बाद उनकी एक सभा ग्वालियर में भी प्रस्तावित है जिस पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकि है। 

तीन बार मध्यप्रदेश आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जून में भोपाल में निरस्त हुआ रोड शो फिर से आयोजित करने की तैयारी है। भोपाल में मेगा रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव है ताकि पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए माहौल बनाने में मदद मिल सके। 12 अगस्त को पीएम मोदी सागर में संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे ओंकारेश्वर में बन रहे आदि शंकराचार्य के एकात्मधाम के लोकार्पण के लिए आएंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा संगठन की वजह से हुए लेट
दिल्ली की केंद्रीय भाजपा टीम के द्वारा अक्टूबर तक सभी प्रमुख आयोजनों की रूपरेखा बनाई गई है। यह योजना जून से ही प्रस्तावित थी। इसी के चलते जून में पीएम मोदी का भोपाल में वंदे भारत ट्रेन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जून और जुलाई की शुरुआत से ही केंद्रीय टीम इंदौर में भी सक्रिय होकर कुछ कार्यक्रम करवाना चाहती थी लेकिन प्रदेश भाजपा से सहमति न बनने की वजह से अमित शाह का पहला कार्यक्रम जुलाई अंत में आयोजित हो सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी दौरे अभी प्रस्तावित हैं लेकिन इनमें संशोधन किया जा सकता है। सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा तय करने में अब प्रदेश संगठन की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें