फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जैन व्यापारी के घर बदमाशों ने फेंके अंडे, खत भेजा- आज अंडे मारे हैं, कल गोली मार देंगे

Sat, 22 Jul 2023 01:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, समाज के लोग विरोध करने के लिए पहुंचे थाने
 
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक जैन परिवार के घर अंडे फेंके। परिवार को घर के बालकनी में ही एक खत भी मिला जिसमें लिखा था कि आज अंडे मारे हैं कल गोली मार देंगे। इसके बाद परिवार ने समाज के लोगों के साथ इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह करीब सात बजे नवीन कुमार जैन के घर की बालकनी और दीवार पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंडे फेंके। नवीन कुमार जैन पेशे से एक कपड़ा व्यापारी हैं और उनका घर भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के मनीष बाग कॉलोनी में है। उन्हें घटना के बाद बालकनी में एक पत्थर में लिपटा हुआ कागज भी मिला। इस पर लिखा हुआ था कि, आज अंडे मारे हैं कल गोली मार देंगे। 

समाज के लोगों के साथ थाने पहुंचे नवीन
व्यापारी नवीन कुमार जैन ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जैन समाज के लोग थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी से बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें