फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट में लगी याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर दस हजार रुपये जुर्माना

Fri, 21 Jul 2023 09:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन तथ्यों का याचिका में उल्लेख है। उनका स्रोत्र क्या है। सरकार पहले ही मामले में हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच के आदेश दे चुकी है। इसलिए अब याचिका का कोई मतलब नहीं हैै।

विज्ञापन
इंदौर हाईकोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर लगाई गई जनहित याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 10 हजार रुपये हर्जाना लगाया और कहा कि याचिकाकर्ता ने कोर्ट को महत्वपूर्ण समय खराब किया है। याचिकाकर्ता को दायर करने से पहले सरकार के समक्ष अभ्यावेदन देना था लेकिन ऐसा नहीं करते हुए वे सीधे हाई कोर्ट आ गए। यह हाई कोर्ट नियमों के विरुद्ध है। याचिका कांग्रेस नेता रघु परमार ने दायर की थी।

कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन तथ्यों का याचिका में उल्लेख है। उनका स्रोत्र क्या है। सरकार पहले ही मामले में हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच के आदेश दे चुकी है। इसलिए अब याचिका का कोई मतलब नहीं हैै।

हाई कोर्ट में पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर लगी जनहित याचिका में रघु परमार ने कहा था कि पटवारी परीक्षा में धांधली हुई हैै। भाजपा विधायक के काॅलेज में जिन छात्रों का सेंटर आया, वहां से सात टाॅपर आए। विवाद गहराने के बाद मुख्यमंत्री परीक्षा से होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी।परीक्ष का परिणाम  गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से शासन की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट विशाल सनोठिया ने कोर्ट के सामने तर्क रखे कि आशंका होने के बाद न सिर्फ परीक्षा परिणाम के आधार पर होने वाली नियुक्तियां रोकी गई हैं बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित कर दी गई है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर  दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें