फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: महापौर ने एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी महिला को सौंपा स्वच्छता अवॉर्ड, खुली जीप में बैठाकर किया सम्मान

Thu, 12 Nov 2026 11:39 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को देश में दूसरा स्थान मिला। अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एयरपोर्ट पर सबसे पहले यह सम्मान महिला सफाईकर्मी को सौंपा और उसे खुली जीप में बैठाकर रैली निकाली। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय सफाईकर्मियों, निगम कर्मचारियों और नागरिकों को दिया। 
विज्ञापन
खुली जीप में निकले महापौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को देश में दूसरा स्थान मिलने के बाद शहर में जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि का अवॉर्ड लेकर इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से नगर निगम कार्यालय तक सम्मान रैली निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एयरपोर्ट पहुंचते ही एक खास संदेश दिया। उन्होंने सबसे पहले स्वच्छता का अवॉर्ड एक महिला सफाईकर्मी को सौंप दिया। इतना ही नहीं, महिला सफाईकर्मी को अपनी खुली जीप में साथ बैठाकर सम्मान रैली में शामिल किया। रैली के दौरान जगह-जगह उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर: स्वच्छता में पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने कहा-भागीरथपुरा पेयजल कांड ने इंदौर की छवि बिगाड़ी
विज्ञापन


सफाईकर्मियों की मेहनत को दिया उपलब्धि का श्रेय
महापौर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान किसी एक व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या नगर निगम की उपलब्धि नहीं है। यह पूरे इंदौर और देपालपुर की जनता का सम्मान है। इस सफलता के पीछे सफाईकर्मियों की दिन-रात की मेहनत, निगम कर्मचारियों का समर्पण और नागरिकों का सहयोग है। उन्होंने सफाईकर्मियों को इस उपलब्धि का असली हकदार बताते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उनके बिना स्वच्छता की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


एक हजार से अधिक रैंक से दूसरे स्थान तक पहुंचा देपालपुर
महापौर ने बताया कि जब इंदौर नगर निगम ने देपालपुर को गोद लिया था, तब स्वच्छता के मामले में उसकी रैंक एक हजार से भी अधिक थी। इसके बाद नगर निगम और महापौर की ओर से वहां के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए गए। लगातार जनजागरूकता और सफाईकर्मियों की मेहनत से देपालपुर ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इंदौर और देपालपुर के सफाई कर्मचारियों के साथ ही वहां के रहवासियों का भी है। एयरपोर्ट से निकली सम्मान रैली के जरिए महापौर ने स्वच्छता अभियान में जुटे उन कर्मचारियों के योगदान को प्रमुखता दी, जो रोजाना सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में जुटे रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें