फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पुष्य नक्षत्र पर जगमगाए बाजार, चार सौ करोड़ का कारोबार, सोने-चांदी के आभूषणों की करोड़ों में बिक्री

Tue, 18 Oct 2022 09:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

धनतेरस से पहले खरीदारी के विशेष शुभ पुष्य नक्षत्र पर इंदौर शहर के बाजारों में मंगलवार सुबह से ही उल्लास छाया रहा। सिद्ध और साध्य योग में की गई खरीदारी शुभ फलदायी मानी जाती है। शहर में करीब चार सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
चार सौ करोड़ का कारोबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में खरीदी के खास पुष्य नक्षत्र संयोग पर बाजारों के लिए भी मंगल बेला लेकर आए। बाजार दुल्हन की तरह सजे थे। पुष्य नक्षत्र पर कीमती धातुओं की खरीदी सबसे ज्यादा हुई। सराफा बाजार आम दिनों की तुलना में सुबह जल्दी खुल गया था। दोपहर से ग्राहकों की रौनक से बाजार आबाद होने लगा।

विज्ञापन


मंगलवार को सोने के दाम 51 हजार 900 रुपये प्रति दस ग्राम थे। पिछली दीपावली की तुलना में इस बार सोने में तेजी थी, लेकिन फिर भी रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई। सराफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 300 करोड़ से अधिक का सोने-चांदी, जेवहरात का कारोबार शहर में हुआ है। शहर के बड़े ज्वेलरी शोरूमों पर भी काफी भीड़ देखी गई।

विज्ञापन

सोने-चांदी के आभूषणों की करोड़ों में बिक्री - फोटो : अमर उजाला
उधर, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बहार रही। हालांकि दशहरे पर भी काफी गाड़ियां बिकी थीं। मंगलवार को शहर में 100 करोड़ से ज्यादा के वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा रियल इस्टेट मार्केट में भी मंगलवार को आम दिनों की तुलना में ज्यादा सौदे हुए।

व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के दो साल बाद दीपावली पर बाजार में ज्यादा बिक्री हो रही है। मंगलवार को राजवाड़ा क्षेत्र में हर तरफ भीड़ नजर आई। चार पहिया वाहन तो मध्य क्षेत्र से निकल ही नहीं पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें