फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मनोज श्रीवास्तव और प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय को मिलेगा हिन्दी गौरव अलंकरण

Sat, 24 Feb 2024 12:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देश के विभिन्न प्रान्तों से आए पांच कवियों को काव्य गौरव अलंकरण से किया जाएगा अलंकृत, कल एसजीएसआईटीएस में होगा कार्यक्रम
 
विज्ञापन
मनोज श्रीवास्तव और प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिन्दी भाषा के विस्तार के लिए कार्यरत ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ रविवार 25 फरवरी 2024 को स्थानीय गोल्डन जुबली हॉल, श्री गोविन्दराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) में दोपहर 2 बजे से हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह आयोजित करने जा रहा है। 
विज्ञापन


वर्ष 2024 के हिन्दी गौरव अलंकरण चयन समिति ने मुंबई विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रोफ़ेसर व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय व सेवानिवृत्त आईएएस तथा अक्षरा पत्रिका के संपादक मनोज श्रीवास्तव को हिन्दी गौरव अलंकरण से विभूषित किया जाने का निश्चय किया है। समारोह के मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी, अध्यक्षता साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी रहेंगे।

हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में काव्य साधकों को काव्य गौरव अलंकरण भी प्रदान किया जायेगा, जिनमें ऋषभदेव से नरेन्द्र पाल जैन, लखनऊ से मनुव्रत वाजपेयी, सूरत से कवयित्री सोनल जैन और इंदौर से एकाग्र शर्मा व धीरज चौहान रहेंगे। समारोह का संचालन श्रुति अग्रवाल करेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी,राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, भावना शर्मा, सपन जैन काकड़ीवाला, प्रेम मंगल सहित विज़न आईएएस एकेडमी के निदेशक योगेश चन्देल, राष्ट्रीय छात्र परिषद् के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी आदि ने शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए समारोह में सभी को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें