फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahu: महू में अब हालात सामान्य, दो उपद्रवियों पर लगाई रासुका

Tue, 11 Mar 2025 10:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उपद्रव में शामिल लोगों की धड़पकड़ का काम भी जारी है। पुलिस अधीक्षक इंदौर (ग्रामीण) की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर आशीष सिंह ने सोहेल पिता साहिद कुरैशी और एजाज पिता मोहम्मद रफीक खान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत एक्शन लिया है।
विज्ञापन
महू में पुलिस की गश्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्राॅफी में भारत की जीत के बाद महू में निकले जुलूस के दौरान सांप्रदायिक उन्माद करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने रासुका लगाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के प्रावधानों के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश कलेक्टर ने जारी किए है। महू में हुए उपद्रव को लेकर क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से फोन पर चर्चा की और हालतों की जानकारी दी। 

विज्ञापन


उधर महू में अब हालात सामान्य है। बाजार खुले रहे और उनमें भीड़ भी नजर आई। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है और संदिग्ध लोगों की तलाश भी ली जा रही है। पुलिस जवान घरों की छतों पर भी तलाशी ले रहे है, ताकि पथराव के लिए एकत्र पत्थरों को जब्त कर सके।

यह खबर भी पढ़ें- महू में तनाव फैलाने वाले 12 उपद्रवी गिरफ्तार, बंद रहे बाजार

उपद्रव में शामिल लोगों की धड़पकड़ का काम भी जारी है। पुलिस अधीक्षक इंदौर (ग्रामीण) की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर आशीष सिंह ने सोहेल पिता साहिद कुरैशी, निवासी बतख मोहल्ला महू और एजाज पिता मोहम्मद रफीक खान निवासी बंडा बस्ती के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत एक्शन लिया है।

विज्ञापन



दोनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। मैच खत्म होने के बाद निकले जुलूस पर पथराव और क्षेत्र में आगजनी करने में यह दोनो सक्रिय थे। रविवार को रात में हुए उपद्रव के बाद सोमवार शाम तक स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन रात को एक ठेले में आग लगाने घटना भी हुई। आग किसने लगाई थी।पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें