फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: नोटा से डरी भाजपा, भाजपा की महिला पार्षद ने निकलवाए कांग्रेस के पोस्टर

Wed, 08 May 2024 02:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ऑटो रिक्शा के पीछे लगे नोटा अभियान के पोस्टर हटाए गए, महिला पार्षद ने कहा पैसे देकर पोस्टर लगवा रही कांग्रेस
 
विज्ञापन
नोटा के पोस्टर निकालती पार्षद। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस का अब यहां पर कोई भी प्रत्याशी नहीं है और कांग्रेस लोगों से नोटा पर वोट देने की अपील कर रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की इस मुहिम से अब भाजपा नेता परेशान दिखने लगे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा एक के वार्ड छह से पार्षद संध्या यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पार्षद संध्या ऑटो रिक्शा के पीछे लगे नोटा अभियान के पोस्टर को हटाती हुई दिख रही हैं। बुधवार को कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने यह वीडियो ट्वीट किया है। कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया है। वहीं पार्षद का कहना है कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर उन्होंने यह पोस्टर हटाया। जनता कांग्रेस को 13 मई को जवाब देगी। वहीं मामले में कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने कहा कि ये तानाशाही है। इस तरह से भाजपा के द्वारा लोगों को डराया जा रहा है। लोग खुलकर नोटा को सपोर्ट कर रहे हैं।

पार्षद ने कहा 50 रुपए देकर कांग्रेस ने लगवाया पोस्टर
वीडियो में पार्षद यादव ऑटो चालक से कह रही हैं कि मोदीजी को वोट नहीं दोगे। ये नोटा क्या है। पार्षद के साथ मौजूद व्यक्ति ने भी कहा कि मोदीजी ने इतना कुछ किया है। दूसरे ऑटो रिक्शा में भी यदि पोस्टर लगे हों तो उसे भी हटा दें। वीडियो इंदौर में एरोड्रम थाने के सामने का है। संध्या यादव ने कहा कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर उन्होंने ऑटो रिक्शा से पोस्टर हटाया। रिक्शा चालक से जब पूछा तो उसे पता ही नहीं था कि नोटा क्या है। उसे कांग्रेसियों ने 50 रुपए दिए थे और कहा था कि थोड़ी देर पोस्टर लगे रहने देना। बाद में हटा देना। नोटा कोई उम्मीदवार तो नहीं है। जिस प्रकार स्वच्छता में इंदौर नंबर वन आया है, उसी तरह मतदान में भी नंबर वन आएगा। कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। 
विज्ञापन


ताई पर मैं कुछ नहीं कहूंगी
पार्षद संध्या ने कहा कि अक्षय बम ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की है। अक्षय बम के भाजपा में आने पर ताई के विरोध को लेकर पार्षद यादव ने कहा कि ताई हमारी वरिष्ठ नेता हैं, उनके बारे में मुझे कुछ भी नहीं कहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें