फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जानिए क्यों हुई विश्व हिन्दू परिेषद की स्थापना, मालवा-निमाड़ का एक गांव क्यों बना इसकी वजह

Sat, 31 Dec 2022 11:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत के अलावा विश्व के 29 देशों में हिन्दू समाज के लिए काम करने वाले विश्व हिन्दू परिषद के गठन की कहानी भी मध्य प्रदेश के एक गांव से जुड़ी है। वह कौन सा गांव है और क्या थी वजह..चलिए हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन
झाबुआ में कई धार्मिक आयोजन होते है। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है। 1960 के बाद देश में धर्मांतरण के मामले सामने आने लगे थे। 1963 में मध्य प्रदेश के वनांचल में बसे झाबुआ में कई ईसाई मिशनरियों ने काम शुरू किया था। वहां धर्मांतरण को लेकर विवाद हुआ। जिसकी चर्चा देशभर में हुई। तब नियोगी कमीशन बना था। उसकी रिपोर्ट में भी धर्मांतरण का जिक्र था। संघ के सरसंघ चालक रहे माधव सदाशिव गोवलकर को तब जरूरत महसूस हुई कि धर्मांतरण को रोकने के लिए एक अलग से संगठन बनना चाहिए।

विज्ञापन


इसके बाद 1964 में कृष्ण जन्मअष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की गई। परिषद की पहली बैठक प्रयागराज में हुई थी और चारों शंकराचार्यों को एक साथ बैठकर हिन्दू समाज को संगठित करने पर चर्चा हुई थी।

परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल कहते हैं कि झाबुआ के कारण भले ही विश्व हिन्दू परिषद की गठन हुआ है, लेकिन हमें इस बात का मलाल है कि झाबुआ को पूरी तरह हम धर्मांतरण गतिविधियों से मुक्त नहीं कर पाए हैं। झाबुआ में कितने चर्च सरकारी जमीन पर हैं, कितनी ईसाई मिशनरियां पंजीकृत हैं। इसकी जानकारी हमने प्रशासन से सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी, लेकिन नहीं दी गई। झाबुआ में हिन्दू धर्म छोड़ चुके परिवार हिन्दू परिवार की लड़कियों से विवाह करते हैं।
विज्ञापन


संघ कर चुका है झाबुआ में हिन्दू संगम
राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने वर्ष 2002 में झाबुआ में झाबुआ हिन्दू संगम कराया था। उसमें एक लाख से अधिक लोग जुटे थे। झाबुआ में घर-घर जाकर आदिवासी परिवारों को हिन्दू धर्म से जोड़ने का अभियान चला था। घरों में हिन्दू देवताओं के पोस्टर्स बांटे गए थे। उस संगम का असर यह रहा कि उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में झाबुआ जिले की आठों सीटें भाजपा ने जीती थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें