फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रुद्राभिषेक करने इंदौर आ रहे कमलनाथ, रमेश मेंदोला ने पत्र लिखकर हिन्दुत्व पर घेरा

Sat, 29 Jul 2023 04:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर घेरा है।
 
विज्ञापन
रमेश मेंदोला - कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को रुद्राभिषेक करने के लिए इंदौर आ रहे हैं। इस मौके पर विधायक रमेश मेंदोला ने उन्हें एक चिट्ठी लिखकर भेज दी है। उन्होंने लिखा है कि यदि वह सच्चे शिव भक्त हैं तो अभिषेक करने से पहले काशी और मथुरा में अवैध अतिक्रमण हटवाने के हिंदू समाज के संकल्प का समर्थन करें। मेंदोला ने यह भी लिखा है कि भक्ति का ढोंग किया तो भोलेनाथ उग्र बनकर गांधी की कांग्रेस के विसर्जन की अंतिम इच्छा पूर्ण कर देंगे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर घेरा है। उन्होंने लिखा- यह जानकर मुझे प्रसन्नता हुई कि आप इंदौर में रुद्राभिषेक करने वाले हैं। अयोध्या में राम जी के मंदिर के निर्माण से देश का वातावरण ऐसा बदल गया है कि एफिडेविट देकर भगवान को काल्पनिक मानने वाले लोग अब अभिषेक करने लगे हैं। कमलनाथ जी मैं बहुत विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि भगवान शिव भोले मन के हैं वो छल कपट सहन नहीं करते इसीलिए उनका एक नाम भोलेनाथ है। महोदय इसलिए आपसे आग्रह है कि आप अभिषेक के पहले काशी में ज्ञानवापी परिसर और मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपने के सनातन संकल्प को समर्थन देने की घोषणा करें और इसके बाद ही अभिषेक करें।

महोदय यदि आप खुले मन से भगवान की भक्ति करना चाहते हैं तो महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच देवी अहिल्याबाई की पुण्यभूमि इंदौर से काशी और मथुरा में अतिक्रमण हटाकर हिंदू समाज को उसके संकल्प को समर्थन देने में आपको कोई तकलीफ नहीं होगी और यदि आप राजनीतिक प्रपंच के चलते भक्ति का ढोंग कर रहे हैं तो महोदय भगवान शिव संहारकाल में भयंकर रूप धारण कर संहार करने वाले उग्र भी हैं। उनका क्रोध कांग्रेस के विसर्जन की गांधीजी की अंतिम इच्छा को पूर्ण कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें