फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram: भगवान राम के लिए गायक बने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लांच किया भजन, भाजपा नेताओं ने किया शेयर

Sat, 20 Jan 2024 02:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान राम के लिए भजन लांच किया है। इसमें उन्होंने राम आ रहे हैं भजन गाया है। इस वीडियो को भाजपा नेता शेयर कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya ने 22 जनवरी से पहले भजन लांच किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा है और इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार सुबह अपना भजन लांच किया। इसमें उन्होंने राम आ रहे हैं भजन गाया है। दो घंटे में ही उनके अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 50 हजार से अधिक लोग उनका यह वीडियो देख चुके हैं। इसके अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भी उनका वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लिखा प्रभु गुणगान का प्रयास कर रहा हूं, आप आनंद लीजिए
प्रभु श्रीराम नाम भर नहीं, वे जनमानस के जीवन की सार्थकता हैं। राम नाम की मणि को मुख रूपी द्वार की जिह्वा रूपी दहलीज पर दीप स्वरूप में धारण करने से चहुंओर उजियारा हो जाता है। भगवान श्रीराम हमारी आत्मा हैं। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण हैं। उनके जीवन में संपूर्ण विचारधाराओं का समावेश है। उनका चरित्र स्वयं ही महाकाव्य है। अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर प्रभु के गुणगान का प्रयास किया है। आप भी आनंद लीजिए...। संपूर्ण विश्व प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करता रहे, गति के साथ प्रगति का क्रम जारी रहे, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ जय श्रीराम🚩

भजन के बोल इस प्रकार हैं...

राम आ रहे हैं, श्री राम आ रहे हैं
आज अयोध्या में दशरथ के प्राण आ रहे हैं

चुन चुन कलियां लाओ
घर आंगन को सजाओ

आओ बहना आओ
अब हर घर दीप जलाओ

हुई सफल बरसों की तपस्या
राम आ रहे हैं

अपनी गायिकी से सुर्खियां बटोरते रहे हैं विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय अपनी गायिकी के लिए मशहूर हैं। वे इंदौर समेत देशभर के कार्यक्रमों में भजन गा चुके हैं। भगवान कृष्ण पर आधारित छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल उनका पसंदीदा भजन है। एक समय उन्हें इस भजन के लिए कई बड़े आयोजनों में बुलाया जाता था। राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से पिछले कुछ साल से उनका यह रूप कम नजर आ रहा था। अब मप्र सरकार में मंत्री बनने और इंदौर की विधायकी संभालने के बाद वे फिर से अपने इस शौक को परवान चढ़ा रहे हैं। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लांच हुआ उनका यह भजन कुछ ही समय में चर्चा में आ गया है। भाजपा की कोर टीम के लगभग सभी नेता इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें