फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जिजाऊ माता की प्रतिमा लोकार्पित, विजयवर्गीय बोले- नहीं मिला इतिहास के पन्नों में सम्मानजनक स्थान

Sun, 29 Jan 2023 11:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जिजाऊ माता की जन्मस्थली जामखेड़ से इंदौर तक स्वाति काशिद के साथ इंदौर की सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा की। वे जन्मस्थली से मिट्टी लेकर आई। 16 दिन में 400 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा इंदौर पहुंची और उसके बाद प्रतिमा का अनावरण हुआ। 

विज्ञापन
इंदौर में जिजाऊ माता की प्रतिमा का लोकार्पण - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रविवार का दिन खास रहा। इस दिन शहर में जिजाऊ माता की प्रतिमा का धूमधाम से लोकार्पण किया गया। तीन पुलिया चौराहे पर जिजाऊ माता और बाल शिवाजी की प्रतिमा लगाई गई है। चौराहे पर शिवनेरी किले की प्रतिकृति बनाई गई है। 

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे देश का इतिहास लिखने वालों ने कंजूसी की। जिजाऊ माता, शिवाजी महाराज सहित अन्य योद्धाओं ने हिन्दू साम्राज्य को स्थापित करने में योगदान दिया, लेकिन इतिहास के पन्नों में उन्हें सम्मानजनक स्थान नहीं मिला। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि भारत का इतिहास फिर से लिखना पड़ेगा। उन सब लोगों को सम्मान देना होगा, जो देश पर न्यौछावर हुए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौती भरा है। आज शिक्षा तो प्राप्त करना आसान है, लेकिन अच्छे संस्कार सिर्फ मां ही दे सकती है। 
 

शहर में जिजाऊ माता की प्रतिमा का धूमधाम से लोकार्पण किया गया। - फोटो : अमर उजाला

शिवाजी को संस्कार उनकी मां से मिले
शिवाजी राव महाराज के वंशज संभाजी भौसले ने कहा कि आज माता चाहती है कि उन्हें शिवाजी महाराज जैसी संतान हो, लेकिन माताओं को जीजा माता बनना होगा। शिवाजी को संस्कार उनकी मां से मिले, इसलिए वे योद्धा कहलाए। कार्यक्रम में उत्तम स्वामी महाराज, अण्णा महाराज, विक्रम सिंह पंवार, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला मौजूद थे। 

 
विज्ञापन

जिजाऊ माता की जन्मस्थली जामखेड़ से इंदौर तक सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा की। - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने की 400 किलोमीटर की यात्रा
जिजाऊ माता की जन्मस्थली जामखेड़ से इंदौर तक स्वाति काशिद के साथ इंदौर की सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा की। वे जन्मस्थली से मिट्टी लेकर आईं। 16 दिन में 400 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा इंदौर पहुंचीं और उसके बाद प्रतिमा का अनावरण हुआ।

शिवनेरी किले की प्रतिकृति बनाई
तीन पुलिया चौराहे पर जिजाऊ माता और बाल शिवाजी की प्रतिमा लगाई गई। चौराहे पर शिवनेरी किले की प्रतिकृति बनाई गई है। कार्यक्रम में मूर्ति बनाने वाले प्रभात, चौराहे को बनवाने वाले पूर्व पार्षद चंदू शिंदे और अजय मलमकर का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें