फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023:कैलाश विजयवर्गीय बोले- शिवराज दर्शन शास्त्र के विद्यार्थी रहे, वे जनता की तरफ से सोचते है

Mon, 09 Oct 2023 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय ने चुनाव अभियान के लिए कम समय मिलने के सवाल पर कहा कि हम हमेशा जनता के बीच रहते है। चुनाव के लिए कम समय जैसी बात नहीं। चुनाव आयोग कल मतदान करा दें तब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अच्छे तरीके से सरकार चलाई है। उनकी बनाई योजना का अनुसरण दूसरे राज्यों ने भी किया। उसमें कांग्रेस के राज्य भी शामिल है। वे अच्छे प्लान है। शिवराज दर्शन शास्त्र के विद्यार्थी थे, इसलिए उनके सोचने का तरीका जनता के प्रति रहता है। भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा।

विजयवर्गीय ने चुनाव अभियान के लिए कम समय मिलने के सवाल पर कहा कि हम हमेशा जनता के बीच रहते है। चुनाव के लिए कम समय जैसी बात नहीं। चुनाव आयोग कल मतदान करा दें तब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाएगी,क्योकि पूरे पांच साल भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के बीच सक्रिय रहते है।

विज्ञापन


कांग्रेस अपनी सूची घोषित करने के लिए श्राद्ध पक्ष गुजरने का इंतजार कर रही है। जनहित के कामों के लिए क्या मुुर्हूत देखना। भाजपा की विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है।

कांग्रेस को वोट देने का मतलब वोट डस्टबीन में डालना 

भाजपा क्षेत्र क्रमांक 1 के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय का नया बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को वोट देने केे मतलब घर में रखे डस्टबीन में वोट डालना है।कांग्रेेस को वोट देने से कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस को न विकास करना आता है और न संस्कार संस्कृति की चिंता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए विरोधी गठनबंधन सनातन को खत्म करने की बात करता है।  

राहुल का प्रदेश में आना भाजपा के लिए फायदेमंद

विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी का प्रभाव नहीं बचा है। पिछले चुनाव में उन्होंने किसानों का कर्ज चुकाने का वादा किया था, बेरोजगार भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए। मध्य प्रदेश में राहुल का प्रचार के लिए आना भाजपा के लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन


सनातन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सनातन चुनावी मुद्दा नहीं है। हमरा देश सनातन रहा है और रहेगा। जो लोग यह सपना देख रहे है कि उसे समाप्त कर दें तो वे खुद समाप्त हो जाएंगे। अपने विधानसभा क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि एक नंबर में कार्यकर्ता ही मेरा चुनाव लड़ेगे। मैं दूसरे विधानसभा क्षेत्रों पर भी ध्यान दूंगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें