फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हत्या के मामले में सजा काटने के बाद जश्न, विधायक लिखी कार पर जेल से निकला, निकाली कार रैली

Mon, 28 Aug 2023 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक ओर जहां अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के पुलिस और प्रशासन के सभी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं, नियम व्यवस्था के लिए डर भी खत्म होता जा रहा है।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सेंट्रल जेल से छूटने के बाद हत्या का एक आरोपी अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाता हुआ निकला। सेंट्रल जेल के जिस क्षेत्र में अफसरों की गाड़ियां भी प्रतिबंधित हैं वहां आरोपी लग्जरी कार में अपना रुतबा दिखाता रहा। इसके बाद उसने पूरे जश्न का इवेंट बनाकर भी सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त के दिन इंदौर के 22 कैदियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर शैलू जायसवाल की सजा माफ हुई। उसके समर्थक हार फूल लेकर उसका स्वागत करने के लिए पहुंचे। जेल में अंदर के मुख्य गेट से निकलते ही वह झंडा लगी लग्जरी कार में सवार हो गया और जेल कैंपस में रुतबा दिखाता हुआ बाहर निकला। बाहर निकलते ही उसके समर्थकों ने उसका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि इन लोगों में भाजपा के पूर्व विधायक गोपी नेमा के घर पर हमला करने का आरोपी अश्विन सिरोलिया भी शामिल था। शैलू जिस कार से बाहर निकला उसकी नंबर प्लेट पर भी विधायक लिखा हुआ था। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ बाहर निकला और कारों का काफिला उसके पीछे पीछे चलने लगा। बाद में शैलू ने इस पूरे जश्न का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी डाला। 

जांच के बाद एक्शन लेंगे
शैलू को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी लेकिन बाद में सजा माफ कर रिहाई दी गई थी। अब इस मामले में डीजी जेल प्रशासन राजेश चावला ने कहा है कि जो भी दोषी होगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जेल के इस परिसर में कार ले जाने की अनुमति भी नहीं है। मैंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है जांच के बाद हम एक्शन लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें