फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT City Indore: देश के शीर्ष 28 लीडर्स में से इंदौर के प्रवीण को मिला सबसे भरोसेमंद लीडर का सम्मान

Fri, 16 Jun 2023 08:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

- ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया में इस वर्ष इम्पेटस टेक्नॉलाजी को मिला सम्मान, आईटी सिटी के रूप में उभर रहा इंदौर
 
विज्ञापन
प्रवीण कांकरिया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर अब आईटी सिटी बनता जा रहा है। यहां की आईटी कंपनियां भी अपनी प्रतिभा से अब दुनियाभर में अपना नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया ने इस वर्ष इम्पेटस टेक्नॉलाजीज के संस्थापक चेयरमैन प्रवीण कांकरिया को वर्ष 2023 में भारत के सबसे भरोसेमंद लीडर के रूप में चिन्हित एवं सम्मानित किया है। इंदौर के साथ ही मध्यप्रदेश के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण सम्मान है। 
विज्ञापन


देश के शीर्ष 28 लीडर्स में से चुने गए प्रवीण
इसे एक कठोर मूल्यांकन पद्धति के आधार पर भारत के विभिन्न इण्डस्ट्रीज के शीर्ष 28 मरोसमंद लीडर्स में से प्रवीण काकरिया को सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर प्रवीण कांकरिया ने कहा "ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया द्वारा मुझे भारत के सबसे भरोसेमंद लीडर के रूप सम्मानित किये जाने पर में अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। वस्तुतः यह सम्मान इम्पेटस के सभी कर्मचारियों का है जिन्होंने अपनी अथक श्रमसाध्य ढंग से भरोसे, सहयोग और आपसी तालमेल की संस्कृति का निर्माण किया है जिसने हमारी सफलता की नींव रखी है। हम हमारे सहयोगियों के साथ आगे भी विश्वास, सहानभूति और उच्च प्रदर्शन की हमारी सकारात्मक संस्कृति के लिए दृढ संकल्पित हैं। इंदौर से शुरू हुआ हमारा सफर आज पूरी दुनिया में छा रहा है। 

उनकी अटूट प्रतिबद्धता से मिला सम्मान
इस अवसर पर ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया के सीरियल एंटरप्रेन्योर और सीईओ यशस्विनी रामास्वामी ने प्रवीण कांकरिया को वर्ष 2023 के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद लीडर के रूप सम्मानित होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठित उपलब्धि उनके असाधारण नेतृत्व और उत्कृष्ठता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें