एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि इंदौर के 61% ट्रेडर्स ने पिछले वर्ष के दौरान स्टॉक मार्केट में खराब परफॉर्मेंस की और नुकसान उठाया। इंदौर में निवेश Investment पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। भारत की प्रमुख इन्वेस्टमेंट-टेक कंपनी सैमको सिक्योरिटीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्रेसिडेंट नीलेश शर्मा ने इंदौर के निवेशकों को बताया कि कई गलतियों की वजह से वे बाजार में नुकसान उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में जल्दबाजी नुकसान का मुख्य कारण है। धैर्यपूर्वक लंबे समय के लिए किया गया निवेश हमेशा ही लाभ देता है। उन्होंने कई जरूरी जानकारियां दी। इसमें बताया कि नुकसान क्यों हुआ और कैसे इससे बचा जा सकता है।
• 89% इक्विटी एफएंडओ ट्रेडर्स को वित्तीय वर्ष 2022 के दौरान औसतन 1.1 लाख रुपए का नुकसान हुआ।
• 90% सक्रिय ट्रेडर्स को इसी अवधि के दौरान औसतन 1.25 लाख रुपए का नुकसान हुआ।
• 65% निवेशक अपने सटीक स्टॉक मार्केट रिटर्न से अनजान हैं।
• 63% निवेशक बाजार सूचकांकों को पछाड़ने का लक्ष्य या योजना बनाकर नहीं चलते।
सर्वे में इंदौर का डेटा इस प्रकार सामने आया है -
डेरिवेटिव ट्रेडर्स - ट्रेडर्स की यह श्रेणी एक वर्ष समय सीमा में अंडरपरफॉर्मेंस के अपेक्षाकृत उच्च स्तर को दर्शाती है। इस श्रेणी में आने वाले ट्रेडर्स ने भी विशेष रूप से 12 महीने की समय सीमा (66.67 प्रतिशत) में खराब प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण स्तर दिखाया है। ट्रेड साइज की बात की जाए, तो औसत फायदा (औसत फायदा प्रति ट्रेड) ₹ 23,828 है जबकि प्रति ट्रेड नुकसान का औसत ₹ 10,734 है।
हाइब्रिड ट्रेडर- दूसरी ओर, इस श्रेणी ने 12 महीने की अवधि में लगभग 62.22 प्रतिशत अंडरपरफॉर्मेंस प्रतिशत रहा है। यह ट्रेडर औसतन ₹ 5,824 का मुनाफा अर्जित कर रहा है और औसतन ₹ 2,795 का नुकसान झेल रहा है।
निवेशक- इंदौर में व्यापारियों की इस श्रेणी में 12 महीने की लंबी समय सीमा में 55.17 प्रतिशत अंडरपरफॉर्मेंस देखा है। इस श्रेणी के ट्रेडर्स के लिए औसत मुनाफा ₹ 16,010 है, और औसत नुकसान का ₹ 7,572 है।
ऑप्शन ट्रेडर- इस श्रेणी में अन्य दो श्रेणियों अर्थात हाइब्रिड ट्रेडर और निवेशक की तुलना में सबसे कम बेहतर प्रदर्शन प्रतिशत है। इंदौर में ऑप्शन ट्रेडर्स ने 12 महीने की समय सीमा में खराब प्रदर्शन 75.34 फीसदी पर पहुंच गया है। इस श्रेणी में ट्रेडर का प्रति ट्रेड औसत मुनाफा ₹ 7,014 है जबकि औसत हानि ₹ 6,705 है।