फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:चौराहों पर लगे यूनिपोल के विरोध के बाद बैठी जांच, एक यूनिपोल तोड़ा

Fri, 24 Mar 2023 06:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुबह नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर जीएसआईटीएस चौराहे पर पहुंची और यहां लगे यूनिपोल के निचले हिस्से को तोड़ा। उधर इंद्रप्रस्थ चौराहे पर फुटपाथ पर ही एक यूनिपोल लगा दिया गया। 
विज्ञापन
यूनिपोल के कुछ हिस्से को निगम ने तोड़ा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने इंदौर के चौराहों पर यूनिपोल की अनुमति दी और जब एक एमआईसी मेंबर ने विरोध कर दिया तो अब जांच शुरू हो गई है। जीएसआईटीएस चौराहे पर लगे एक यूनिपोल के कुछ हिस्से को ट्रैफिक में बाधक मानकर तोड़ा भी गया, हालांकि यह दिखावे की कार्रवाई थी, क्योकि अब अन्य जनप्रतिनिधि भी यूनिपोल शहर के चौराहों पर लगाए जाने का विरोध दर्ज करा रहे है।

सुबह नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर जीएसआईटीएस चौराहे पर पहुंची और यहां लगे यूनिपोल के निचले हिस्से को तोड़ा। उधर इंद्रप्रस्थ चौराहे पर फुटपाथ पर ही एक यूनिपोल लगा दिया गया। पिछले दिनों एमआईसी मेंबर नंदू पहाड़िया ने वार्ड में लगे दो यूनिपोल के निर्माण को रहवासियों के साथ मिलकर तोड़ दिया था। उनका कहना है कि यूनिपोल के लिए सड़क पर ही पक्के निर्माण किये जा रहे है। इससे हादसे होंगे। फुटपाथ चलने के लिए होते है, उस पर यूनिपोल कैसे लग सकते है। शहर के कई चौराहों पर डिवाइडरों पर ही यूनिपोल लगाए गए है।

विज्ञापन


शहर में मनमाने तरीके से लगाए जा रहे यूनिपोल के विरोध के बाद महापौर ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। समिति अब जांच करेगी कि जिन शर्तों के आधार पर अनुमति दी है, उसका कितना पालन किया जा रहा है। यदि नियमों के विपरित यूनिपोल लगाए जाएंगे तो उन्हें हटाया जा सकता है।  समिति अपनी रिपोर्ट मेयर को सौंपेगी, हालांकि यूनिपोल लगाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी अफसरोंं से मिल चुके है और नियमानुसार काम करने की बात कही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें