फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Betting: ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया, दुबई से जुड़े कनेक्शन

Sun, 02 Jul 2023 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जब्त मोबाइल के आधार पर पुलिस सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों की तलाश कर रही, छापे में पुलिस ने 13 आरोपी गिरफ्तार किए
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सट्टा लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा गया है। पुलिस ने यहां से ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दर्जन भर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों से दुबई के सरगना के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलने आते थे। आरोपियों के पास से कई मोबाइल, लैपटॉप और सट्टा खेलने की पर्ची मिली हैं। आरोपियों के पास से पकड़े गए मोबाइल व अन्य सामान से पुलिस को कई बड़ी जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा जब इस सट्टे के अड्डे पर छापा मारा गया तो आरोपियों के मोबाइल के सभी नेटवर्क की लिंक दुबई के नंबरों से मिली। दुबई के नंबरों से इंदौर, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कई जगह इस ऑनलाइन सट्टे को संचालित करने की टिप्स दी जा रही थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि निपानिया स्थित अपेक्स लाइट मल्टी के एक फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम गठित करके मौके पर दबिश दी गई। यहां से 13 सटोरिए गिरफ्तार हुए हैं। जिनके पास से 3 एंड्रॉइड मोबाइल, 12 लैपटॉप, कई रजिस्टर मिले हैं। इनमें देशभर के सटोरियों की जानकारी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें