फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: लोकतंत्र के चार स्तंभों में शामिल वरिष्ठजनों का सम्मान, कृष्णा गुरुजी देंगे अवॉर्ड

Tue, 30 Sep 2025 06:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर के आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर लोकतंत्र के चार स्तंभों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठजनों को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शहर के अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी ने लोकतंत्र के चारों स्तंभों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठजनों का उनके घर जाकर सम्मान करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


कृष्णा गुरुजी प्रत्येक वरिष्ठ प्रतिनिधि का तिरंगे दुपट्टे से स्वागत करेंगे और उन्हें ‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड’ प्रदान करेंगे। यह सम्मान समाज की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद का प्रतीक होगा, क्योंकि उनके योगदान ने नागरिकों के जीवन से अनेक विघ्न दूर किए हैं।

ये भी पढ़ें: Sehore News: त्योहारों पर मिली रेलवे की सौगात, अब सीहोर स्टेशन पर भी रुकेगी मुंबई-अयोध्या स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सम्मानित होने वाले वरिष्ठजनों में

श्री नारायण सिंह केसरी (100 वर्ष) – भूतपूर्व राज्यसभा सांसद (विधायिका)

डॉ. रवि अतरौलिया – रिटायर डीएसपी, पुलिस सेवा (कार्यपालिका)

श्री रजनीकांत शर्मा (83 वर्ष) – सेवानिवृत्त न्यायाधीश (न्यायपालिका)

और

श्री मदन लाल बम (93 वर्ष) – वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया/प्रेस शामिल हैं।

कृष्णा गुरुजी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती इन चारों स्तंभों के योगदान से है। आज जब हम वरिष्ठजनों का सम्मान कर रहे हैं, तो यह सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र का सम्मान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें