फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सभी सरकारी होस्टल में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश, बेहतर पोषण के लिए बदला जाएगा फूड प्लान

Mon, 21 Aug 2023 07:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिए निर्देश, इंदौर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों को गुड-गवर्नेंस की दिशा में काम करने के लिए भी कहा। 
 
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि है कि सभी शासकीय विभाग आमजन के हित के लिए अधिक से अधिक कार्य करें। आमजन से नियमित संवाद और संपर्क बनाए रखें। सर्विस डिलीवरी को भी बेहतर बनाएं। गुड-गवर्नेंस की दिशा में सभी कार्यालय अपने यहां एक-एक नवाचार अवश्य करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय हॉस्टलों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उनके हीमोग्लोबिन की जांच भी अवश्य करवाएं। बच्चों का हेल्थ कार्ड संधारित करें। जरूरत पड़ने पर फूड प्लान में बदलाव लाकर पोषण स्तर में सुधार करें।
विज्ञापन

    
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में आज यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अपर कलेक्टर सपना लोवंशी और रोशन राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सभी रोजगार मूलक योजनाओं के लक्ष्य हर हाल में सितंबर माह के अंत तक पूरे हो जाएं। इस अवधि में ऋण स्वीकृत कर उनका वितरण भी कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे होस्टलों का नियमित भ्रमण करते रहें। कमियां दिखाई देने पर उन्हें तुरंत दूर करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता और ईमानदारी के साथ करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें