फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Zoo: 17 नवंबर को इंदौर के चिड़ियाघर में नहीं लगेगा टिकट, निःशुल्क एंट्री होगी

Tue, 14 Nov 2023 09:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु निगम की अनूठी पहल, प्राणी संग्रहालय Indore Zoo में मतदान कर प्रातः 12 बजे तक आने वाले मतदाताओं का होगा प्रवेश निःशुल्क।
विज्ञापन
indore zoo - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम ने अनूठी पहल की है। 17 नवंबर को मतदान कर सुबह 12 बजे तक आने वाले मतदाताओं को Indore Zoo चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के दौरान उन्हें अंगुली पर लगी मतदान की अमिट स्याही दिखानी होगी। 
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने जारी किए निर्देश
नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान के लिए लगातार स्वीप प्लान के तहत अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। इस क्रम में शहर की व्यावसायिक संस्थानों एवं दुकानों द्वारा भी मतदाताओं को मतदान करने पर विभिन्न तरह के डिस्काउंट एवं लाभ दिए जा रहे हैं। 

अंगुली पर लगा निशान दिखाना होगा
नगर निगम के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि आयुक्त हर्षिका सिंह ने 17 नवंबर के लिए निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार इंदौर में अधिक से अधिक मतदान को प्रेरित करना है। 17 नवंबर को मतदान दिवस के अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में संग्रहालय खुलने के समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शहर के नागरिकों द्वारा मतदान करने के उपरांत प्राणी संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रखी गई है। मतदाताओं को सिर्फ अंगुली पर अमिट छाप दिखाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें