फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं युवा, 'नो प्लास्टिक' और 'सेव अर्थ' के पोस्टर के साथ निकाली रैली

Wed, 05 Jun 2024 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

रैली में छात्रों ने 'नो प्लास्टिक' और 'सेव अर्थ' जैसे स्लोगन्स के माध्यम से पौधारोपण के लिए संदेश दिए। 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ', 'सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम' जैसे स्लोगन्स की पट्टियां लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इंदौर में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पर्यावरण दिवस पर कई आयोजन हुए। पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाई गई तो कई जगह रैली निकाली गई। कुछ जगह पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन


प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रैली निकाली। रैली में छात्रों ने 'नो प्लास्टिक' और 'सेव अर्थ' जैसे स्लोगन्स के माध्यम से पौधारोपण के लिए संदेश दिए। 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ', 'सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम' जैसे स्लोगन्स की पट्टियां लेकर लोगों को जागरूक किया गया। प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और इसके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राचार्या रेशमा खुराना ने कहा कि मानव व पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। इसलिए हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। साथ ही, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें