फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने कर दी छोटे की हत्या, पुश्तैनी मकान बेचने को राजी नहीं था

Sun, 19 May 2024 09:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आशीष की पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया कि उनके जेठ कमलेश्वर स्कीम-78 में रहते है। वे रात को घर आए थे और उन्होंने आशीष से विवाद किया। कमलेश आशीष पर पुश्तैनी मकान बेच कर राशि का बंटवारा करना चाहते थे, लेकिन आशीष इसके लिए तैैयार नहीं थे।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह में चार हत्याएं इंदौर में हो चुकी हैं। अब पारिवारिक विवाद में शनिवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। विवाद पुश्तैनी मकान को बेचने से जुड़ा है। छोटा भाई मकान बेचने को राजी नहीं था, इसलिए उसे बड़े भाई ने रास्ते से हटा दिया।

विज्ञापन


घटना बाणगंगा क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड काॅलोनी की है। यहां रहने वाले आशीष खरे को परिवार के लोग रात को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसके सीने में चाकू के गहरे घाव थे। डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। आशीष की पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ  कमलेश्वर स्कीम-78 में रहते हैं। वे रात को घर आए थे और उन्होंने आशीष से विवाद किया। कमलेश आशीष पर पुश्तैनी मकान बेच कर राशि का बंटवारा करना चाहते थे, लेकिन आशीष इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों के बीच पहले बातचीत हुई फिर कहासुनी होने लगी।

इस बीच कमलेश ने चाकू निकाला और आशीष के सीने में घोंप दिया। इसके बाद कमलेश भाग गया। हम आशीष को अस्पताल लेकर आए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पत्नी बबीता ने बताया कि जेठ कमलेश पति आशीष को मारने के इरादे से ही आए थे, क्योंकि वे चाकू अपने साथ लेकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात कमलेश के घर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के उपयोग में लाया चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें